आईसीसी रैंकिंग में हरमनप्रीत, अटापट्टू ने की उन्नति

आईसीसी रैंकिंग में हरमनप्रीत, अटापट्टू ने की उन्नति
आईसीसी रैंकिंग में हरमनप्रीत, अटापट्टू ने की उन्नति

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने दोनों देशों के बीच खेली गयी एकदिवसीय श्रंखला के आखिरी मैच के बाद आईसीसी रैंकिंग में छलांग लगायी है. आईसीसी की ओर से जारी ताज़ा रैंकिंग के अनुसार हरमनप्रीत आखिरी मैच में 75 रन की पारी की बदौलत एक पायदान ऊपर उठकर 13वें स्थान पर आ गयी हैं. दूसरी ओर, अटापट्टू की 44 रन की पारी ने उन्हें दो पायदान ऊपर पहुंचाकर उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचा दिया.

पांच साल पहले भी अटापट्टू आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों पर 178 रन बनाकर आठवें पायदान पर रह चुकी हैं. तीन मैचों की श्रंखला में 119 रन और तीन विकेट के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गयीं हरमनप्रीत गेंदबाजों में भी आठ पायदान ऊपर उठकर 71वें और ऑलराउंडरों में चार पायदान ऊपर 20वें स्थान पर पहुंच गई है. इसके अलावा शेफाली वर्मा (तीन स्थान ऊपर उठकर 33वें), यस्तिका भाटिया (एक स्थान ऊपर 45वें) और पूजा वस्त्राकर (आठ स्थान ऊपर 53वें स्थान पर) ने भी रैंकिंग में उन्नति की है. गेंदबाजों में राजेश्वरी गायकवाड तीन पायदान उठकर नौंवें स्थान पर, मेघना सिंह चार स्थान उठकर 43वें स्थान पर और वस्त्रकार दो स्थान की उन्नति के साथ 48वें स्थान पर आ गयी हैं.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है