Uttar Pradesh Panchayat Chunav: क्या टल सकता है चुनाव? अधिकारी ने बताई बड़ी वजह

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

उत्तर प्रदेश के गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनावी प्रत्याशी अब गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं, जनसभाएं कर रहे हैं और जनता के सामने अपने-अपने वादे रख रहे हैं.

बता दें कि प्रदेश में पिछला पंचायत चुनाव साल 2021 में हुआ था, जबकि अगला पंचायत चुनाव मार्च–अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है. लेकिन फिलहाल पंचायत चुनाव से जुड़े कार्यों को रोक दिया गया है.

इसकी वजह है SIR यानी कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान, जो इस समय पूरे जोर-शोर से चल रहा है. करीब एक माह पहले पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत पुनरीक्षण कार्य शुरू हुआ था, जिसमें 95 हजार से अधिक लोगों के नाम BLO ऐप के माध्यम से जोड़े या संशोधित किए गए थे.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

फिलहाल यूपी में 678 बीएलओ (BLO) पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन इसी दौरान SIR का कार्य भी साथ में शुरू कर दिया गया. एक अधिकारी के अनुसार, दोनों कार्य एक साथ नहीं चल सकते, इसलिए फिलहाल पंचायत चुनाव से जुड़ा काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल यह भी पढ़ें: यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल

इस वजह से अब लोगों के बीच चर्चा है कि क्या पंचायत चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है. हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

वहीं, लखनऊ में SIR अभियान के तहत अब तक 40 लाख प्रमाण पत्र बांटे जा चुके हैं. पंचायतों का कार्यकाल भी अगले वर्ष तक मान्य है, इसलिए यदि चुनाव कुछ समय आगे बढ़े तो किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
10 Nov 2025 By Vikas kumar

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: क्या टल सकता है चुनाव? अधिकारी ने बताई बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनावी प्रत्याशी अब गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं, जनसभाएं कर रहे हैं और जनता के सामने अपने-अपने वादे रख रहे हैं.

बता दें कि प्रदेश में पिछला पंचायत चुनाव साल 2021 में हुआ था, जबकि अगला पंचायत चुनाव मार्च–अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है. लेकिन फिलहाल पंचायत चुनाव से जुड़े कार्यों को रोक दिया गया है.

इसकी वजह है SIR यानी कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान, जो इस समय पूरे जोर-शोर से चल रहा है. करीब एक माह पहले पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत पुनरीक्षण कार्य शुरू हुआ था, जिसमें 95 हजार से अधिक लोगों के नाम BLO ऐप के माध्यम से जोड़े या संशोधित किए गए थे.

फिलहाल यूपी में 678 बीएलओ (BLO) पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन इसी दौरान SIR का कार्य भी साथ में शुरू कर दिया गया. एक अधिकारी के अनुसार, दोनों कार्य एक साथ नहीं चल सकते, इसलिए फिलहाल पंचायत चुनाव से जुड़ा काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

इस वजह से अब लोगों के बीच चर्चा है कि क्या पंचायत चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है. हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

वहीं, लखनऊ में SIR अभियान के तहत अब तक 40 लाख प्रमाण पत्र बांटे जा चुके हैं. पंचायतों का कार्यकाल भी अगले वर्ष तक मान्य है, इसलिए यदि चुनाव कुछ समय आगे बढ़े तो किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी.

https://bhartiyabasti.com/gram-panchayat-chunav/uttar-pradesh-panchayat-election-due-to-this-there-will-be/article-23378
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है