गोरक्षनगरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत

गोरक्षनगरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत
गोरक्षनगरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत

 

गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का गोरखपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर जनपद में विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये बाई ट्रेन कृषक एक्सप्रेस से प्रातःकाल पहुंचे थे जहां पर पहले से स्वागत में प्रतीक्षारत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ पुष्प गुच्छ बुके भेंट करते हुए अंग वस्त्र ओढ़ाकर गगन भेदी नारों के साथ मोदी योगी जिन्दाबाद स्वतंत्र देव सिंह भाजपा जिन्दाबाद का जयघोष करते हुए अभूतपूर्व स्वागत एव अभिनंदन किया। फिर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। प्रातः काल होने की होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस ग्राउंड में मार्निग वाक किया और वहीं बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुये पुनः 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और फिर आगे के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये प्रस्थान किये।स्वागत में प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह,विधायक जटाशंकर त्रिपाठी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सत्येंद्र सिन्हा क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ल क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बी नवीन पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल हरिकेश राम त्रिपाठी जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, डॉ.आरडी सिंह राजाराम कन्नौजिया राहुल श्रीवास्तव,निरंकार त्रिपाठी बृजेश मणि मिश्र मायाशंकर शुक्ल इंद्रमणि उपाध्यक्ष अच्युतानंद शाही देवेश श्रीवास्तव ओमप्रकाश शर्मा दुर्गेश बजाज जिला मंत्री नरेंद्र सिंह रामानंद यादव जिला मीडिया प्रभारी के.एम.मझवार भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे सत्यार्थ मिश्र अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार अनिल कुमार दुर्गेश कोरी अजय श्रीवास्तव,सहित राहुल जायसवाल विकास पांडेय अंकित मिश्रा राकेश त्रिपाठी पवन सिंह सहित क्षेत्र जिला व महानगर के सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर से फिर प्रभावित होंगी ट्रेन, होगा यह काम

On

ताजा खबरें

गोरखपुर में अब इस जगह से नहीं मिलेंगी बस, जगह में परिवर्तन
सिद्धार्थनगर से जुड़ी नेपाल सीमा पर भी चौकस
वाराणसी एयरपोर्ट को लेकर अपडेट, इस तरह बनेगा मुख्य टर्मिनल भवन
यूपी के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में परीक्षाएं टलीं, जानें अब कब होंगे Exams?
विराट कोहली का टेस्ट भविष्य खतरे में? रोहित शर्मा के बाद अब अगला नंबर विराट का?
धर्मशाला में IPL मैच के दौरान ब्लैकआउट, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बीच में रोका गया — भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते फैसला
यूपी के इस जिले में नक्शा पास कराना हुआ आसान, तैयार हो रहा सॉफ्टवेयर
IPL 2025: पंजाब VS दिल्ली का मैच बीच में रुका, बाहर निकाले गए लोग, जानें वजह
यूपी के सभी रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, अधिकारियों को निर्देश जारी
गोरखपुर से फिर प्रभावित होंगी ट्रेन, होगा यह काम