धनुष के लुक को देख फैंस को आई केजीएफ 2 के रॉकी भाई की याद

धनुष के लुक को देख फैंस को आई केजीएफ 2 के रॉकी भाई की याद
Entertainment

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिर से बॉलीवुड का राज हो गया है. कार्तिक आर्यन और वरुण धवन की फिल्में फैंस को खूब पसंद आई हैं. लेकिन ये फिल्में साउथ की मूवीज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं. केजीएफ 2 और आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसे रिकॉर्ड बना दिए है, जिसे तोड़ पाना किसी सपने के पूरा होने जैसा है. इन दो फिल्मों के बाद अब साउथ के सुपरस्टार और अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाले धनुष अपनी नई फिल्म के साथ जल्द आने वाले है. इस से जुड़ा एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो के आने के बाद ट्विटर पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे है. धनुष के नए अवतार को देखने के बाद फैंस तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे है.

धनुष ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन मिलर का एक टीजर वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो ओल्ड बाइकर के लुक में नजर आ रहे है. इस वीडियो के सामने आनैे के बाद फैंस की बेहद खुश है. फैंस धनुष को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस टीजर वीडियो के आने के बाद फैंस ने ट्विटर जमकर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा हमको इसका लंबे समय से इंतजार था. कई यूजर्स धनुष की दमदार एक्टिंग को याद कर रहे है, तो कई इस टीजर के आने के बाद मीम्स बनाते हुए नजर आ रहे है.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है