कीमती धातुओं में आई नरमी

कीमती धातुओं में आई नरमी
gold and silver

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी का असर आज घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां सोना और चाँदी गिरावट लेकर बंद हुयी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.42 प्रतिशत टूटकर 1734.49 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1732.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा. इस दौरान चाँदी हाजिर 0.62 प्रतिशत फिसलकर 19.18 डॉलर प्रति औंस पर रही.

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 97 रुपये उतरकर 50682 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 92 रुपये गिरकर 50740 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. इस बीच चाँदी 37 रुपये की गिरावट पर 57094 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 21 रुपये टूटकर 57535 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है