दूसरा मैच जीतकर सीरीज़ में बरकरार इंग्लैंड

 रीस टोप्ली (9.5 ओवर, 24 रन, छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजी लाजवाब नजऱ आयी और 146 रन पर ऑल-आउट होकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय मैच गुरुवार को 100 रन से हार गयी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 247 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय पारी 146 रन पर ही सिमट गयी. भारत के लिये रवींद्र जडेजा ने 29(44), हार्दिक पांड्या ने 29(44) और सूर्यकुमार यादव ने 27 रन बनाये.

इंग्लैंड के लिये टोप्ली ने छह विकेट झटके जबकि डेविड विली (नौ ओवर, 27 रन), ब्राइडन कार्स (सात ओवर, 32 रन), मोईन अली (चार ओवर, 30 रन) और लायम लिविंग्स्टन (दो ओवर, चार रन) को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज़ का तीसरा मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज़ विजेता होगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/england-retained-the-series-after-winning-the-second-match/article-10588
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है