बस्ती में शिवसैनिकों का प्रदर्शन, गोरखपुर हमले पर कार्रवाई की मांग

बस्ती में शिवसैनिकों का प्रदर्शन, गोरखपुर हमले पर कार्रवाई की मांग

मंगलवार को शिव सेना जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में शिव सैनिकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग किया गोरखपुर में  शिवसेना के प्रदेश महासचिव मनोज उर्फ लल्लन दूबे को जान से मारने की कोशिश किये जाने के प्रकरण की जांच कराकर दोषियों को दण्डित कराया जाय।


ज्ञापन देने के बाद  शिव सेना जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि गोरखपुर में  शिवसेना के प्रदेश महासचिव मनोज उर्फ लल्लन दूबे  के साथ घटी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने अभी तक मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है।

उन्होने मांग किया कि प्रकरण में तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत कराकर मनोज उर्फ लल्लन दूबे की सुरक्षा के साथ ही दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।


मुख्य अतिथि को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, लवकुश चौधरी, अभिषेक कुमार, दिलीप दूबे, अभि कुमार, मोनू सिंह, दुर्गेश दूबे, विजय गुप्ता, बलराम प्रजापति, अजय कुमार चौधरी के साथ ही अनेक शिव सैनिक शामिल रहे।   

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है