बस्ती: गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर रूट पर रोडवेज बस चलाने की मांग

Basti News

 कांग्रेस आरटीआई विभाग की जिला चेयरमैन सुमन यादव गुड्डन ने परिवहन मंत्री और जिलाधिकारी से मांग किया है कि बस्ती मुख्यालय से गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर मार्ग पर परिवहन निगम की बसें चलायी जाय. सुमन यादव गुड्डन ने बताया कि गायघाट, कुदरहा, बनकटी और बहादुरपुर नगर पंचायत है इसके बावजूद परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने से नागरिकों को ब्लाक मुख्यालय या अन्य प्रमुख स्थानों पर पहंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.

नागरिकों को मजबूरन भारी भरकम किराया देकर निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती है.  बीमार मरीजों, प्रसूता महिलओं को अस्पताल पहुंचाने में भी असुविधा होती है. उन्होने सरकार से मांग किया कि नगर पंचायतों को परिवहन निगम  से जोड़कर पर्याप्त बसों का संचालन कराया जाय जिससे नागरिकों को सुविधाजनक परिवहन का साधन उपलब्ध हो सके. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 May 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/demand-to-run-roadways-bus-on-basti-gaighat-kudarha-bankati/article-25676
On
Tags:

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है