DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल, महंगाई भत्ता बढ़ने से मिलेगा इतना फायदा!

DA Hike : सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल, महंगाई भत्ता बढ़ने से मिलेगा इतना फायदा!
DA Hike : सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

 केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही सातवें वेतन आयोग के तहत आखिरी महंगाई भत्ता मिलने वाला है। जुलाई 2025 से नया महंगाई भत्ता लागू होगा। नए महंगाई भत्ते से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसको लेकर कुछ आंकड़े भी सामने आए हैं। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बढ़िया इजाफा होगा। आइए जानते हैं कि सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

आखिरी बार कब बढ़ा था महंगाई भत्ता?

आखिरी बार महंगाई भत्ता जनवरी 2025 में बढ़ाया गया था। उस समय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर 55 फीसदी महंगाई भत्ता दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले नया महंगाई भत्ता घोषित किया जा सकता है। जनवरी में हुए बदलाव में कर्मचारियों को 2 फीसदी का इजाफा मिला था। इससे सैलरी थोड़ी बढ़ी थी, लेकिन कर्मचारियों को जितनी उम्मीद थी, उतनी राहत नहीं मिली।

 अब फिर से कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसको लेकर अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं, वो पॉजिटिव हैं। महंगाई के इस दौर में सभी कर्मचारियों को उम्मीद है कि महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी हो ताकि बढ़ती कीमतों का बोझ थोड़ा कम हो सके।

वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा यह भी पढ़ें: वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा

महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है

जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में इजाफा होगा। अभी तक आधे आंकड़े ही सामने आए हैं, जिससे साफ अंदाजा लग रहा है कि महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। अभी पूरे आंकड़े आने बाकी हैं, इसलिए सरकार की तरफ से कोई पक्की घोषणा नहीं हुई है।

Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी

महंगाई भत्ता कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के आधार पर दिया जाता है। हर 6 महीने में सरकार इसकी समीक्षा करती है। एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों से महंगाई का पता चलता है। जनवरी से जून तक के आंकड़ों के आधार पर जुलाई में नया महंगाई भत्ता लागू होता है। 

यूपी में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी को लेकर उठाई आवाज यह भी पढ़ें: यूपी में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी को लेकर उठाई आवाज

पिछले 3 बार कितना बढ़ा था महंगाई भत्ता?

सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में बदलाव करती है। जनवरी में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी और डीए 55 प्रतिशत पहुंच गया। जुलाई में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी, इससे डीए 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ। उससे पहले जनवरी में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, तब डीए 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था।

इस बार कितना बढ़ सकता है डीए?

अभी अप्रैल तक के आंकड़े आ चुके हैं। बाकी आंकड़े आने के बाद सरकार महंगाई भत्ते पर फैसला लेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई 2025 में डीए 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इससे डीए 58 से 59 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

सैलरी में कितना फायदा होगा?

अगर डीए 58 प्रतिशत हुआ तो 18 हजार रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की सैलरी में करीब 540 रुपये महीना बढ़ेगा।अगर डीए 59 प्रतिशत हुआ तो सैलरी में करीब 720 रुपये महीना और सालाना 8640 रुपये का फायदा मिलेगा। यानी जुलाई 2025 से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है।

On
Tags:

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।