मंगलवार को 464 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, 181 विकास कार्यों का लोकार्पण व 27 का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

हर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी बुनियादी सुविधाओं की सौगात, बाढ़ से निजात के लिए लगेगी बचाव से जुड़ी परियोजनाओं की झड़ी

मंगलवार को 464 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, 181 विकास कार्यों का लोकार्पण व 27 का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी
CM Yogi Adityanath

Gorakhpur News: बिना भेदभाव विकास कार्यों का लाभ सभी क्षेत्रों को मिले. अपने इसी मंत्र को साकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की सौगात देंगे. सीएम शहर से लेकर देहात तक सुदृढ़ सड़कों के संजाल का लोकार्पण करेंगे तो बाढ़ से निजात के लिए बचाव से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. गोरखपुर क्लब में दोपहर बाद दो बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 464 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. वह 298 करोड़ 81 लाख 72 हजार रुपये से अधिक की लागत वाली 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 164 करोड़ 77 लाख 95 हजार रुपये से होने वाले 27 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इन विकास कार्यों से सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों गोरखपुर शहर,

गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच, कैम्पियरगंज, चौरीचौरा, सहजनवा, चिल्लूपार, बांसगांव, खजनी को लाभान्वित किया गया है. सर्वाधिक हुए और प्रस्तावित कार्य सड़क व बाढ़ बचाव को लेकर हैं. इसके साथ ही 2.32 करोड़ रुपये से तरकुलहा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य व खजनी आईटीआई में 4.35 करोड़ रुपये की लागत से बने कार्यशालाओं तथा थ्योरी कक्षों का लोकार्पण भी होगा.सीएम योगी के हाथों जिन विकास कार्यों का लोकार्पण होगा उनमें गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 99, लोक निर्माण विभाग की 42, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24, बाढ़ खण्ड की 5, यूपी सिडको की 3, यूपीपीसीएल की 2, सीएण्डडीएस की 2, बाढ़ खण्ड दो की 2, ड्रेनेज खण्ड व राजकीय निर्माण निगम की 1-1 परियोजना शामिल है. जबकि लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड तीन की 13, बाढ़ खण्ड दो की 7, ड्रेनेज खण्ड की 6 तथा बाढ़ खण्ड की 1 परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा. लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों को भी मंच से योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है