शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
share market

 शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 233.24 अंक गिरकर 54,248.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 84.45 अंकों का गोता लगाकर 16,273.65 अंक पर खुला. हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप में घटत और स्मॉलकैप में बढ़त दिखी.

बीएसई का मिडकैप 13.03 अंक गिरकर 22,642.54 अंक और स्मॉलकैप 5.79 अंकों की मामूली सी बढ़त के साथ 25,646.60 अंकों पर खुला.गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.38 अंक उछलकर 54481.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 87.70 अंक चढ़कर 16220.60 अंक पर पहुंच गया था.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है