शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 56.26 अंक गिरकर 52,851.67 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.55 अंक घटकर 15,710.50 अंक पर खुला. लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़ोतरी दिखी. बीएसई का मिडकैप 26.4 अंक चढ़कर 21,885.33 अंक और स्मॉलकैप 100.4 अंक की बढ़त के साथ 24,908.04 अंकों पर खुला. उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111.01 अंक गिरकर 53 हजार अंक के स्तर से नीचे 52907.93 अंक पर रहा. इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.20 अंक उतरकर 15752.05 अंक पर रहा था.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है