इंग्लैंड की जमीन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

इंग्लैंड की जमीन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
इंग्लैंड की जमीन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में केवल 19 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंबाज जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बुमराह ने इंग्लैंड में एक भारतीय गेंदबाज द्वारा एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वर्ष 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

इसके अलावा बुमराह ने वनडे में एक भारतीय गेंदबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा भी दर्ज किया, जो अब केवल स्टुअर्ट बिन्नी (6/4) और अनिल कुंबले (6/12) से पीछे हैं. वह एकदिवसीय मैचों में एक पारी में छह विकेट लेने वाले 10 भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए. पहले एकदिनी मैच की बात करें तो इस मुकाबले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना. बुमराह ने दूसरे ओवर में जेसन रॉय और जो रूट को पवेलियन भेज दिया. दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए.

इसके बाद उन्होंने खतरनाक जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया. बुमराह ने 7.2 ओवरों में 3 मेडन के साथ 19 रन देकर 6 विकेट लिया.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 110 रनों पर समेट दिया, जो भारत के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में उनका सबसे कम स्कोर था. इंग्लैंड के शीर्ष छह में से चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया.

जवाब में, रोहित शर्मा (नाबाद 76) और शिखर धवन (नाबाद 31) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है