दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप उम्मीदों को बड़ा झटका

दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप उम्मीदों को बड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप उम्मीदों को बड़ा झटका

 दक्षिण अफ्रीका ने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से नाम वापस ले लिया है. जिससे दक्षिण अफ्रीका के अगले साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए स्वचालित रूप से क्वालीफाई करने की संभावनाओं करारा झटका लगा है.

ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की श्रृंखला मूल रूप से अगले साल जनवरी के मध्य में निर्धारित थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इसे पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा था ताकि श्रृंखला उनकी नई घरेलू टी 20 लीग के साथ न टकराए.

नई तारीखें नहीं मिल पाने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा, यह निराशाजनक है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका जनवरी में वनडे सीरीज नहीं खेल पाएगा. हम तीन टेस्ट श्रृंखलाओं के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करके खुश हैं जिसमें बॉक्सिंग डे और नए साल के टेस्ट मैच शामिल हैं.Ó

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है. इसमें आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप और पुरुषों और महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ-साथ बीबीएल का बारहवां सीजऩ और डब्ल्यूबीबीएल का आठवां सीजऩ शामिल है. हम इस गर्मी में प्रशंसकों को क्रिकेट में वापस देखने का और इंतजार नहीं कर सकते.

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

दक्षिण अफ्रीका में सुपर लीग की अवधि पूरी होने से पहले अफ्रीकी टीम का इंग्लैंड और भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला निर्धारित है और अगले साल मुख्य टूर्नामेंट में अपना रास्ता बनाने के लिए उन्हें क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 12 मैचों में 70 अंकों के साथ सुपर लीग अंकतालिका में आठवें स्थान पर है, उसकी अगली प्रतियोगिता अगले महीने के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के साथ शुरू होगी.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है