प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने में योगदान दें शिक्षक- हरीश द्विवेदी

संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में पहले की अपेक्षा व्यापक सुधार हुआ है किन्तु गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को कड़ाई से बंद कराये जाने की जरूरत है। कहा कि शिक्षक देश का भविष्य संवारने में अपनी पूरी शक्ति लगा रहे हैं। जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा ने कहा कि शिक्षक से केवल शैक्षणिक कार्य लिये जांय और उनका चंद आधिकारियों के स्तर पर किया जा रहा उत्पीड़न बंद कराया जाय। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को अपरिहार्य रूप से लागू कराया जाय जिससे शिक्षक सेवानिवृत्त के बाद अपना जीवन बेहतर ढंग से गुजार सके।
गोष्ठी को दुर्गेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, उमाकान्त शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ सुधीर तिवारी, सनद पटेल, सन्तोष मिश्र, प्रताप नारायण चौधरी, कुलदीप सिंह, सत्या पाण्डेय असलम आदि ने सम्बोधित करते हुये प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में आ रही कठिनाईयों और समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसी क्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, नन्दलाल शर्मा, स्मृति शेष हामिद हुसेन के पुत्र दिलशाद सैय्यद को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक, छड़ी आदि देकर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती।
कार्यक्रम का संचालन सतीश चन्द्र यादव और आभार ज्ञापन आयोजक बनकटी संघ अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने किया। मुख्य रूप से मो. असलम, मक्खन लाल, हरिश्चन्द्र चौधरी, अशोक पाण्डेय, अनिल पाठक, राम अवध पाण्डेय, शैलेष मणि त्रिपाठी, शेषमणि, निवेदिता त्रिपाठी, रेखा पाण्डेय, सुनीता कुमारी, अनुपमा तिवारी, कैलाशी देवी, सुरभि ओझा, हृदय विकास पाण्डेय के साथ ही अनेक शिक्षक, संघ पदाधिकारी, अभिभावक, छात्र उपस्थित रहे।
ताजा खबरें
About The Author
