Basti News: शैक्षणिक वातावरण को नई पहचान देगी माँ सरस्वती की प्रतिमा - आनन्दकर पाण्डेय
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में शुक्रवार को माँ सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ. प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय एवं डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के द्वारा किया गया.
डायट प्रशिक्षु पं.इंद्रभान पाण्डेय की अगुवाई में विद्वान ब्राह्मणों के दल ने विधि-विधान से प्रतिमा का पूजन, हवन एवं मूर्ति पूजा संपन्न कराई. श्वेत संगमरमर से निर्मित इस मनोहारी प्रतिमा में माँ सरस्वती हंसारूढ़ होकर वीणा वादन करती दर्शायी गई हैं. प्रतिमा को संस्थान के मुख्य शैक्षिक भवन के सामने विशेष रूप से निर्मित वेदिका पर स्थापित किया गया है. कार्यक्रम में डायट प्रशिक्षुओं ने या कुन्देन्दु तु षार हार धवला सरस्वती वंदना तथा जय जय हे भगवती सुर भारती समूह गान प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरा परिसर पीले वस्त्र, आम के पत्तों की बंदनवार और पुष्प सज्जा से आच्छादित था.
मुख्य अतिथि ने कहा कि डायट शिक्षकों का निर्माण स्थल है. माँ सरस्वती की यह प्रतिमा यहाँ आने वाले हर डीएलएड प्रशिक्षु और सेवारत शिक्षकों को निरंतर कर्तव्यबोध कराती रहेगी. ज्ञान, कला और संगीत की देवी का आशीर्वाद लेकर ही एक शिक्षक समाज में प्रकाश फैला सकता है. निश्चित रूप से यह प्रतिमा शिक्षण वातावरण को नई पहचान देगी. डायट प्राचार्य ने कहा कि यह दिन संस्थान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: Basti News: शिक्षक संघ के अधिवेशन में राम सागर वर्मा अध्यक्ष, राम पियारे मंत्री निर्वाचितउन्होंने घोषणा किया कि अब प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी पर यहाँ भव्य सरस्वती पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. साथ ही वशिष्ठ ज्ञान प्रवाह पत्रिका का विमोचन भी इसी वेदिका से किया जाएगा. प्रवक्ता अलाउद्दीन खान एवं डॉ गोविन्द प्रसाद ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से डायट बस्ती शैक्षिक उत्कृष्टता का नया केंद्र बनेगा. कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ गोविन्द प्रसाद ने किया.
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, कल्याण पाण्डेय, डॉ रविनाथ, वंदना चौधरी, अमन सेन, शशिदर्शन त्रिपाठी, मोहम्मद इमरान, कुलदीप चौधरी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी, जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी, कनिष्क सहायक अनिल चौधरी, रमाकांत गौतम एवं समस्त डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे.
Basti News: शैक्षणिक वातावरण को नई पहचान देगी माँ सरस्वती की प्रतिमा - आनन्दकर पाण्डेय
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में शुक्रवार को माँ सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ. प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय एवं डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के द्वारा किया गया.
डायट प्रशिक्षु पं.इंद्रभान पाण्डेय की अगुवाई में विद्वान ब्राह्मणों के दल ने विधि-विधान से प्रतिमा का पूजन, हवन एवं मूर्ति पूजा संपन्न कराई. श्वेत संगमरमर से निर्मित इस मनोहारी प्रतिमा में माँ सरस्वती हंसारूढ़ होकर वीणा वादन करती दर्शायी गई हैं. प्रतिमा को संस्थान के मुख्य शैक्षिक भवन के सामने विशेष रूप से निर्मित वेदिका पर स्थापित किया गया है. कार्यक्रम में डायट प्रशिक्षुओं ने या कुन्देन्दु तु षार हार धवला सरस्वती वंदना तथा जय जय हे भगवती सुर भारती समूह गान प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरा परिसर पीले वस्त्र, आम के पत्तों की बंदनवार और पुष्प सज्जा से आच्छादित था.
मुख्य अतिथि ने कहा कि डायट शिक्षकों का निर्माण स्थल है. माँ सरस्वती की यह प्रतिमा यहाँ आने वाले हर डीएलएड प्रशिक्षु और सेवारत शिक्षकों को निरंतर कर्तव्यबोध कराती रहेगी. ज्ञान, कला और संगीत की देवी का आशीर्वाद लेकर ही एक शिक्षक समाज में प्रकाश फैला सकता है. निश्चित रूप से यह प्रतिमा शिक्षण वातावरण को नई पहचान देगी. डायट प्राचार्य ने कहा कि यह दिन संस्थान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.
उन्होंने घोषणा किया कि अब प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी पर यहाँ भव्य सरस्वती पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. साथ ही वशिष्ठ ज्ञान प्रवाह पत्रिका का विमोचन भी इसी वेदिका से किया जाएगा. प्रवक्ता अलाउद्दीन खान एवं डॉ गोविन्द प्रसाद ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से डायट बस्ती शैक्षिक उत्कृष्टता का नया केंद्र बनेगा. कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ गोविन्द प्रसाद ने किया.
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, कल्याण पाण्डेय, डॉ रविनाथ, वंदना चौधरी, अमन सेन, शशिदर्शन त्रिपाठी, मोहम्मद इमरान, कुलदीप चौधरी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी, जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी, कनिष्क सहायक अनिल चौधरी, रमाकांत गौतम एवं समस्त डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है