बस्ती में जमानत के लिए जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा, जान से मारने की धमकी का आरोप
मारपीट के मामले में जमानत कराने जा रहे मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अण्डा निवासी सज्जाक अली पुत्र रमजान अली को दबंगों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस सम्बन्ध में सज्जाक अली ने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कहा है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गत 29 जुलाई को उनके चाचा मो. मोबीन और पुत्र परवेज आलम के ऊपर सफीउल्ला, साहिद, इसरार आदि ने हमला कर घायल कर दिया. इस सम्बन्ध में मुण्डेरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया.
सज्जाक अली दूसरे दिन जमानत कराने बस्ती आ रहे थे कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक काम्पलेक्स के निकट सहबान भाई सराफत अली मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पिकौैरा शुक्ल निवासी और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा. इन लोगों द्वारा आये दिन घर पर बार-बार धमकियां दी जा रही हैं. सज्जाक अली ने पुरानी बस्ती थाने पर दिये तहरीर में कहा है कि सफीउल्लाह और शाहिद के द्वारा घटना करायी जा रही है. वे लोग धमकियां दे रहे हैं. उसने इस मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने परिवार के जान-माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है