बस्ती में घरेलू गैस संकट, कालाबाजारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
सोमवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ घरेलू गैस संकट को लेकर पद यात्रा करते हुये प्रदर्शन किया. इसके बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया.
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाकार पूर्व की भांति गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराये जाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराने, सरकारी क्रय केन्द्रांें पर गेहूं खरीद सुनिश्चित किये जाने, छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल बरबाद होने से रोकने की व्यवस्था किये जाने आदि की मांग शामिल है.
ज्ञापन देने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि जनपद में सरकार के दावों के बावजूद घरेलू गैस उपभोक्ताआंें को नहीं मिल पा रहा है. कालाबाजारी जोरों पर है. इस पर अंकुश लगाया जाय. कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार में नोटबंदी के बाद देश एक बार फिर घरेलू गैस के लिये लाइन में खड़ा है. गैस संकट के कारण कई घरों में भोजन का संकट है. लोग कई दिनों तक सिलेण्डर लेकर आते हैं और निराश होकर घर लौट जाते हैं. कहा कि युद्ध के बीच गैस संकट के लिये सीधे तौर पर सरकार की नीति जिम्मेदार है.
यह भी पढ़ें: Basti News: क्रीड़ा भारती की वार्षिक बैठक में प्रभाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सह मंत्री मनोनीतमांग किया कि गैस संकट को तत्काल दूर कराया जाय. घरेलू गैस संकट और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शिमला, आरती, शीला, अनारा, गुड्डी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सुभार्जी, सुनीता, मंजू, शकुन्तला, रोशनी, पूजा, कलावती, सरोज, ज्ञानमती, सरिता, सरोज, गायत्री, ममता, अनीता, फूलादेवी, शारदा, सुशीला, साधना, इन्दू, कुशलावती, यशोदा, संगीता, रजली, रंगीला, गीता, प्रीती, विन्दू, हशीमुन्निशा, शबनम, मदीना, शान्ती, रीना, सुनीता, अनीता, कविता, शबीहा, दीप शिखा, हरिओम, लालजी पहलवान, शौकत अली, आशुतोष पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, गंगा मिश्रा, विश्वजीत, भूमिधर, हाजी वहाब, सुनील कुमार, हरिओम, अनित भारती, चन्द्रशेखर के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे.
बस्ती में घरेलू गैस संकट, कालाबाजारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
सोमवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ घरेलू गैस संकट को लेकर पद यात्रा करते हुये प्रदर्शन किया. इसके बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया.
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाकार पूर्व की भांति गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराये जाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराने, सरकारी क्रय केन्द्रांें पर गेहूं खरीद सुनिश्चित किये जाने, छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल बरबाद होने से रोकने की व्यवस्था किये जाने आदि की मांग शामिल है.
ज्ञापन देने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि जनपद में सरकार के दावों के बावजूद घरेलू गैस उपभोक्ताआंें को नहीं मिल पा रहा है. कालाबाजारी जोरों पर है. इस पर अंकुश लगाया जाय. कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार में नोटबंदी के बाद देश एक बार फिर घरेलू गैस के लिये लाइन में खड़ा है. गैस संकट के कारण कई घरों में भोजन का संकट है. लोग कई दिनों तक सिलेण्डर लेकर आते हैं और निराश होकर घर लौट जाते हैं. कहा कि युद्ध के बीच गैस संकट के लिये सीधे तौर पर सरकार की नीति जिम्मेदार है.
मांग किया कि गैस संकट को तत्काल दूर कराया जाय. घरेलू गैस संकट और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शिमला, आरती, शीला, अनारा, गुड्डी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सुभार्जी, सुनीता, मंजू, शकुन्तला, रोशनी, पूजा, कलावती, सरोज, ज्ञानमती, सरिता, सरोज, गायत्री, ममता, अनीता, फूलादेवी, शारदा, सुशीला, साधना, इन्दू, कुशलावती, यशोदा, संगीता, रजली, रंगीला, गीता, प्रीती, विन्दू, हशीमुन्निशा, शबनम, मदीना, शान्ती, रीना, सुनीता, अनीता, कविता, शबीहा, दीप शिखा, हरिओम, लालजी पहलवान, शौकत अली, आशुतोष पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, गंगा मिश्रा, विश्वजीत, भूमिधर, हाजी वहाब, सुनील कुमार, हरिओम, अनित भारती, चन्द्रशेखर के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है