बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ राणा प्रताप चौराहे के निकट सिविल लाइन्स में महिलाओं द्वारा संचालित देशी स्पून फेमली रेस्टोरेन्ट का उद्घाटन किया. कहा कि यह रेस्टोरेन्ट महिला सशक्तीकरण का एक बड़ा उदाहरण है.
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि सिविल लाइन्स क्षेत्र में फेमली रेस्टोरेन्ट का अभाव था. इस रेस्टोरेन्ट के खुल जाने से जहां लोगों को तरह-तरह के सुस्वादु पकवान मिलेगे वहीं जन्म दिन, किटी पार्टी आदि आयोजन किया जा सकेगा. फेमली रेस्टोरेन्ट की संचालिका शचि वर्मा और शालिनी त्रिपाठी ने उद्घाटन में आये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि उन्हें अपने पतियों रूपेश श्रीवास्तव और विवेक त्रिपाठी का साथ मिला तो यह सपना साकार हुआ.
कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित देशी स्पून फेमली रेस्टोरेन्ट महिलाओं के आत्मनिर्भर होने का उदाहरण बनेगा इसमें संदेह नहीं. कहा कि परिवार सहित आईये, सुकून से देशी, दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद लीजिये. इस रेस्टोरेन्ट में आपको अपनापन और बेहतर सेवा मिलेगी ऐसा पूरा प्रयास है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि बस्ती शहर के लिये यह अनूठी पहल और नारी शक्ति का समर्थ उदाहरण है.
इस अवसर पर अनिता वर्मा, रूपेश श्रीवास्तव , बृजेश मिश्रा, राम सनेही यादव,अभिनव त्रिपाठी, रयान श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।