बस्ती में पेट्रोल को लेकर क्या है पूरा मामला? एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताई सच्चाई
बस्ती जनपद में पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी लाइनों और ईंधन की कमी की चर्चाओं को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. पेट्रोलियम एसोसिएशन बस्ती के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अयोध्या के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबर तेजी से फैली, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई. इसका असर सबसे पहले बस्ती के सीमावर्ती इलाकों में देखने को मिला और धीरे-धीरे पूरे जिले में लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने लगे.
अफवाह से बढ़ी भीड़, अब स्थिति सामान्य
एसोसिएशन के अनुसार, पैनिक की वजह से ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ी थी, न कि किसी वास्तविक कमी के कारण. अब तेल कंपनियों और जिला प्रशासन के सहयोग से सभी पंपों पर सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है.
यह भी पढ़ें: Basti में पेट्रोल-डीजल को लेकर आपाधापी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सरकार से कर दी बड़ी मांगअध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहले के मुकाबले अब ज्यादा मात्रा में सप्लाई मिल रही है. फिलहाल प्रशासन और पेट्रोलियम एसोसिएशन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी आम लोगों को न हो.
बस्ती में पेट्रोल को लेकर क्या है पूरा मामला? एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताई सच्चाई
बस्ती जनपद में पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी लाइनों और ईंधन की कमी की चर्चाओं को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. पेट्रोलियम एसोसिएशन बस्ती के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अयोध्या के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबर तेजी से फैली, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई. इसका असर सबसे पहले बस्ती के सीमावर्ती इलाकों में देखने को मिला और धीरे-धीरे पूरे जिले में लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने लगे.
अफवाह से बढ़ी भीड़, अब स्थिति सामान्य
एसोसिएशन के अनुसार, पैनिक की वजह से ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ी थी, न कि किसी वास्तविक कमी के कारण. अब तेल कंपनियों और जिला प्रशासन के सहयोग से सभी पंपों पर सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है.
अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहले के मुकाबले अब ज्यादा मात्रा में सप्लाई मिल रही है. फिलहाल प्रशासन और पेट्रोलियम एसोसिएशन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी आम लोगों को न हो.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है