Basti में Voter Card की गड़बड़ी ऐसे होगी दूर, AADHAR कार्ड से जुड़ने से खत्म होगी समस्या?
Leading Hindi News Website
On
Basti News: जनपद मौजूदा 19.15 लाख मतदाताओं को अपना आधार नंबर साझा करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रेशन (संशोधन) नियम, 2022 एक अगस्त से लागू होगा यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, ज़िलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2023 या उससे पहले जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होगा, वह अपना आधार नंबर जोड़ सकेगा. जिसके पास आधार कार्ड नहीं है, उसके पास मनरेगा कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे अन्य प्रमाण साझा करने का विकल्प होगा.
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम निरंजन ने कहा कि अब किसी वर्ष एक जनवरी या एक अप्रैल या एक जुलाई या एक अक्टूबर को 18 साल की आयु पूरी करने वाला नागरिक तत्काल मतदाता के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकेगा. मतदाता को आधार से जोड़ने के लिए एक नया फार्म-6 ख लाया गया है.इस भर कर बीएलओ को दे सकते है. इस मौक़े पर उपजिलानिर्वाचन अधिकारी व अपर ज़िलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में मतदाता सूची को आधार से साझा करने के पहली अगस्त से डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा इसके अलावा 7 व 21अगस्त को ज़िले के सभी 2470 पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/voter-card-error-in-basti-will-be-solved-like-this-connecting-with-aadhar-card-will-end-the-problem/article-10688
On
Tags: basti news
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है