बस्ती: अंबेडकर पार्क के लिए सरकारी भूमि सुरक्षित करने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरूवार को मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर गांव की सरकारी भूमि को अंबेडकर पार्क के रूप में सुरक्षित कराए जाने की मांग किया. . कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. ज्ञापन देने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद ने कहा कि बस्ती सदर तहसील के ग्राम थरौली में अनुसूचित जाति की बड़ी आबादी होने के बावजूद आजादी के बाद से अब तक अंबेडकर पार्क के लिए कोई सरकारी भूमि सुरक्षित नहीं कराई गई है. आरोप लगाया कि गांव की सरकारी भूमि पर अन्य लोगों का अवैध कब्जा और उपयोग होता रहा है, जबकि अनुसूचित जाति के लोगों को सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सरकारी भूमि का उपयोग करने पर दबंगों द्वारा रोक-टोक और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गाटा संख्या-133, रकबा 0.0930 हेक्टेयर को सरकारी अभिलेखों में अंबेडकर पार्क के रूप में दर्ज करते हुए सुरक्षित कराया जाए. उनका कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. ज्ञापन देने वालों में महेन्द्र कुमार, मंजीत कुमार, विजय, ज्ञानदास, संतराम, रामरूप, रंगीलाल, हरिहर, मोल्हू, रामआशीष, शान्ती, शकुन्तला, सरस्वती, राजपति, बलराम, रोशनी, सुरूचि, सोनबरसा, पूजा, संगीता, प्रभावती, संवारी, धर्मेन्द्र, वीरेन्द्र, आंशी, अर्पित, अंशू आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है