कप्तानगंज में युवक से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी पहुंचे ग्रामीण
दबंगो द्वारा जाति सूचक गालियां देकर मारने-पीटने, घर पर चढकर जान से मारने की धमकी देेेने के मामले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा निवासी विशुन पुत्र बरन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है. एसपी को दिये पत्र में दलित विशुन ने कहा है कि गत 05 जून को महाराजगंज गेट पर स्थित साइकिल की दुकान पर वह साइकिल बनवाने गया था .
वह घर वापस आ रहा था कि हरिराम चौधरी इण्टरनेशनल विद्यालय रेहरवा के पास पूर्व से ही नियोजित तरीके से घात लगाकर बैठे समान्य वर्ग के महेन्द्र चौधरी उर्फ लखन्द्र चौधरी पुत्र रामउजागिर चौधरी, अरूण चौधरी पुत्र रामउजागिर चौधरी, अर्पित वर्मा पुत्र महेन्द्र चौधरी आदि ने रास्ता रोक कर उसे बहन बेटियों कीे भद्दी-भद्दी जाति सूचक गालियां दी और लात घूसा मुका व लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे. हल्ला गुहार पर आस पास के लोगों ने पहुंच कर बीच बचाव किया .
उसके बाद डॉयल 112 पुलिस सहायता की मदद लिया गया तब जाकर उसकी जान बची . वह घटना के बाद मुकदमा लिखाने थाने पर गया परन्तु उसका मुकदमा नहीं लिखा गया. थाना-हरैया थानाध्यक्ष प्रभारी को मुकदमा पंजीकृत करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया उसके बाद उक्त लोग उसके घर पर चढ़ कर गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज कराओगे तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे जिससे पूरा परिवार भयभीत है और डर वश पलायन करने पर मजबूर है. पीडित विशुन ने डाक्टरी परिक्षण कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाया है.
एसपी को पत्र देने के दौैरान मुख्य रूप से बंश बहादुर, विनोद कुमार, रामलगन गौतम, अमित कुमार, रामलैश, अमृत, विशाल, गुलशन, मुन्ना, अंकित, आदर्श, विनय, अजय, कपिलदेव, अमरजीत, सचिन, सिकन्दर, दिलीप कुमार के साथ गांव की महिलायं शामिल रहीं.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।