बस्ती में जमीन विवाद में मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Leading Hindi News Website
On
छावनी थाना क्षेत्र के सुहगिया शंकरपुर निवासी शिवपूजन पुत्र रामनाथ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आबादी की भूमि में जबरिया कब्जा करने की कोशिश और बाउन्ड्रीवाल गिरा देने, उसकी पत्नी संजू को मारने पीटने, छावनी के दारोगा द्वारा दबाव बनाकर मनमाना एफआईआर दर्ज करने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है.
सोमवार को एसपी को दिये पत्र में शिवपूजन ने कहा है कि गत 4 अप्रैल को गांव के ही रूष्मा पत्नी हरिविजय, राम प्रसाद पुत्र रामदास उनकी आबादी की भूमि में जबरिया कब्जा करने की कोशिश करने लगे. उनकी पत्नी संजू ने जब विरोध किया तो उन लोगों ने उसे मारा पीटा. शिवपूजन ने जब इसकी सूचना थाने पर दिया तो पुलिस ने न्याय दिलाने की जगह उसे भगा दिया. उसी दिन शाम को उक्त लोग धारदार हथियार लेकर घर पर चढ आये और उसके पुत्र लगभग 11 वर्षीय अभिषेक को मारा पीटा.
वह फिर थाने पहुंचा किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई. 5 अप्रैल को उक्त लोगों ने उसकी बाउन्ड्रीवाल को गिरा दिया जिसका वीडियो उपलब्ध है. पुलिस ने शिवपूजन के तहरीर की जगह अपने तरीके से हल्के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्त हरिविजय को मुल्जिम बना दिया जो यहां रहते ही नहीं है. शिवपूजन ने वीडियो के आधार पर नये सिरे से मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपनी जमीन को बचाने की गुहार एसपी से लगाया है.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Apr 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/victim-of-assault-over-land-dispute-in-basti-appeals-to/article-25403
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है