पीड़ित ने लगाया दुकानों में ताला लगाने, धमकी देने का आरोप,एसपी से निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमोली निवासी हैदर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विकास जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित का कहना है कि उनके और विकास जायसवाल के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है, लेकिन 27 जुलाई की रात हुई आगजनी की घटना से उनका कोई संबंध नहीं है. इसके बावजूद उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. पीड़ित हैदर अली का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देने पहुंचे थे, उसी दौरान आरोपियों ने उनकी किराए पर दी गई दुकानों पर ताला लगा दिया. उन्होंने बताया कि दुकानों के किराएदार लगातार उन्हें फोन कर रहे हैं और ताला लगाए जाने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है. पीड़ित का दावा है कि ताला लगाए जाने की पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है.

शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने इस   संबंध में विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की    धमकी दी. पीड़ित का कहना है कि आरोपी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. हैदर अली ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने, उनकी दुकानों का ताला तत्काल खुलवाने तथा उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. हालांकि, यह सभी आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं. मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Jul 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/victim-accused-of-threatening-to-lock-shops-and-demanded-impartial/article-25845
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है