बस्ती में कथित अवैध चर्च निर्माण पर बवाल, VHP कार्यकर्ताओं ने रुकवाया काम

 परशुरामपुर थाना क्षेत्र के शुक्ला देवरिया गांव में कथित रूप से अवैध चर्च निर्माण और  धर्मांतरण गतिविधियों की सूचना पर गत सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई. मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह  पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य पर सवाल उठाए.

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव में रातों-रात बिना वैध अभिलेखों के चर्च का निर्माण कराया जा रहा है. सूचना मिलने पर वह जिला मंत्री प्रवीण सिंह और जिला संयोजक अजय कनौजिया के साथ मौके पर पहुंचे, जहां निर्माण कार्य चलता मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य कराने वाले लोगों के पास जमीन और निर्माण से संबंधित कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं थे तथा क्षेत्रीय लोग भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे.

मामले की जानकारी तत्काल थाना अध्यक्ष परशुरामपुर को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया. हालांकि, विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों का आरोप है कि निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन यह भी पढ़ें: बस्ती में महिला संचालित “देशी स्पून फैमिली रेस्टोरेंट” का हुआ उद्घाटन

मनोज सिंह ने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान कुछ लोगों के पुरवा गांव में कथित धर्मांतरण गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली. आरोप है कि एक व्यक्ति को धर्मांतरण कराते हुए देखा गया, जो ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी यह भी पढ़ें: बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी

घटना को लेकर गांव में देर तक तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा. विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जन आंदोलन शुरू करेगा. बढ़ते विवाद को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्वर्णिम सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता यह भी पढ़ें: बस्ती में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का निर्माता

मामले में यह भी सामने आया कि जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था, वह कथित रूप से पट्टे की जमीन बताई जा रही है. ग्रामीणों के  पट्टाधारक छबिलाल द्वारा जमीन किसी हरपाल नामक व्यक्ति को बेचे जाने की चर्चा है. फिलहाल प्रशासन जमीन के स्वामित्व, निर्माण की वैधता और कथित धर्मांतरण संबंधी आरोपों की जांच में जुटा है.

 घटना के दौरान एसडीएम हरैया के मौके पर न पहुंचने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 May 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में कथित अवैध चर्च निर्माण पर बवाल, VHP कार्यकर्ताओं ने रुकवाया काम

 परशुरामपुर थाना क्षेत्र के शुक्ला देवरिया गांव में कथित रूप से अवैध चर्च निर्माण और  धर्मांतरण गतिविधियों की सूचना पर गत सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई. मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह  पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य पर सवाल उठाए.

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव में रातों-रात बिना वैध अभिलेखों के चर्च का निर्माण कराया जा रहा है. सूचना मिलने पर वह जिला मंत्री प्रवीण सिंह और जिला संयोजक अजय कनौजिया के साथ मौके पर पहुंचे, जहां निर्माण कार्य चलता मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य कराने वाले लोगों के पास जमीन और निर्माण से संबंधित कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं थे तथा क्षेत्रीय लोग भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे.

मामले की जानकारी तत्काल थाना अध्यक्ष परशुरामपुर को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया. हालांकि, विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों का आरोप है कि निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

मनोज सिंह ने यह भी दावा किया कि जांच के दौरान कुछ लोगों के पुरवा गांव में कथित धर्मांतरण गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली. आरोप है कि एक व्यक्ति को धर्मांतरण कराते हुए देखा गया, जो ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना को लेकर गांव में देर तक तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा. विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जन आंदोलन शुरू करेगा. बढ़ते विवाद को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्वर्णिम सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

मामले में यह भी सामने आया कि जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था, वह कथित रूप से पट्टे की जमीन बताई जा रही है. ग्रामीणों के  पट्टाधारक छबिलाल द्वारा जमीन किसी हरपाल नामक व्यक्ति को बेचे जाने की चर्चा है. फिलहाल प्रशासन जमीन के स्वामित्व, निर्माण की वैधता और कथित धर्मांतरण संबंधी आरोपों की जांच में जुटा है.

 घटना के दौरान एसडीएम हरैया के मौके पर न पहुंचने को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/uproar-over-alleged-illegal-church-construction-in-basti-vhp-workers/article-25683
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है