बस्ती से फ्री अयोध्या यात्रा का दूसरा जत्था रवाना

बस्ती से फ्री अयोध्या यात्रा का दूसरा जत्था रवाना
बस्ती से फ्री अयोध्या यात्रा का दूसरा जत्था रवाना

रविवार को नगर पंचायत नगर में श्री राम धाम निशुल्क यात्रा का दूसरा जत्था अयोध्या रवाना हुआ . 24 श्रद्धालुओं के दल को    अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने झंडी दिखा कर यात्रा की शुभकामनाएं दिया. अंग वस्त्र पहना कर यात्रियों का स्वागत किया गया. अध्यक्ष और सभासदों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा किया.

अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं. प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को यह यात्रा निरन्तर चलती रहेगी. इच्छुक श्रद्धालु नगर पंचायतलोप कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

नगर श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू होकर अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्मभूमि तथा बस्ती के मखौड़ा धाम और महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र होते हुए पुनः श्रद्धालु नगर पंचायत वापस आएंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत के 06 कर्मयोगियों की टीम लगाई गई है. जलपान की व्यवस्था भी नगर पंचायत द्वारा की गई है.

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां इस तरह की एक दर्जन अनूठी योजनाएं संचालित की जा रही है. उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया. इस अवसर पर सभासद दिनेश चौरसिया, तुलसी राम, राजेश पाण्डेय, विंदू लाल, सत्यराम निषाद,अखिलेश यादव, सहित अनेक लोग मौजूद रहे. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है