बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई. बैठक के दौरान सर्व सम्मत से विकास खण्ड बनकटी ब्लॉक इकाई के पूर्व अध्यक्ष को संगठन से निष्कासित किए जाने के बाद नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया.
बनकटी विकास खण्ड के नई कार्यकारिणी में मो. कलीम को ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी मंत्री, रामदरश कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार संगठन मंत्री, रामभवन लेखा संपेक्षक तथा सुरेंद्र कुमार यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. पदाधिकारियों को अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने प्रमाण-पत्र देने के साथ ही शपथ ग्रहण कराते हुये संघ के मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया.
बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला मंत्री मंसाराम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, भरत कुमार यादव, राजेश कुमार, राजकुमार, दीनानाथ, राज बहादुर, ओम प्रकाश, राम सुरेश, राम शव्द, कमलेश कुमार, रामकंवल यादव, शम्भूनाथ, सुशील कुमार आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है