बस्ती में कुल 183 पेट्रोल पंप, प्रशासन ने बताया क्या है हाल
Basti News
बस्ती जनपद में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. अधिकारियों के अनुसार जनपद में कुल 183 पेट्रोल और डीजल पंप संचालित हैं और सभी जगह नियमित रूप से सप्लाई की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है.
हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आ रही है. बस्ती में अभी भी कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में आकर जरूरत से ज्यादा ईंधन न खरीदें. खास तौर पर गैलन या बड़े ड्रम में स्टोर करने से बचने को कहा गया है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जमाखोरी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कहीं भी ईंधन की कमी न होने पाए.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है