बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव

Basti News

 बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा. महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकार कोलकाता और लखनऊ से बस्ती पहुंच चुके है.  प्रदेश के प्रत्येक जनपदों से बालक बालिका खो खो  खिलाड़ियों की टीमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं.

एक दर्जन से ज्यादा हैंडबॉल, वालीबाल और कबड्डी की टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करा लिया है. अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में प्रथम दिन  अपराह्न 03 बजे से राज्य स्तरीय खो खो तथा जनपदीय हैंडबॉल, वालीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का मुकाबला प्रारम्भ होगा. सायं 06 बजे कवि सम्मेलन और रात्रि 08 बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी.

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 06 मई को सुबह 09 बजे से खेलों का सेमी फाइनल मैच होगा. उसी दिन सायं 06 बजे महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में दीपोत्सव का आयोजन  किया जाएगा. रात्रि  07 बजे से स्टेडियम स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे.

Basti News: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत यह भी पढ़ें: Basti News: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत

श्री राना ने बताया कि 07 मई को सुबह 09 बजे से  खेलों का फाइनल मैच होगा और अपराह्न 03 बजे सांस्कृतिक कार्यकमों के बीच पुरस्कार वितरण और समापन समारोह सम्पन्न हो जाएगा . उन्होंने महर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि बस्ती के स्थापना दिवस पर आयोजित वशिष्ठ महोत्सव में जनपद वासियों से सपरिवार पहुंचने की अपील किया है.

Basti News: बेसिक शिक्षा 360 डिग्रीः सोच से क्रियान्वयन तक” सेमिनार में शैक्षणिक उत्थान पर विमर्श यह भी पढ़ें: Basti News: बेसिक शिक्षा 360 डिग्रीः सोच से क्रियान्वयन तक” सेमिनार में शैक्षणिक उत्थान पर विमर्श

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 May 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव

 बस्ती जनपद के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा. महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकार कोलकाता और लखनऊ से बस्ती पहुंच चुके है.  प्रदेश के प्रत्येक जनपदों से बालक बालिका खो खो  खिलाड़ियों की टीमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं.

एक दर्जन से ज्यादा हैंडबॉल, वालीबाल और कबड्डी की टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करा लिया है. अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में प्रथम दिन  अपराह्न 03 बजे से राज्य स्तरीय खो खो तथा जनपदीय हैंडबॉल, वालीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का मुकाबला प्रारम्भ होगा. सायं 06 बजे कवि सम्मेलन और रात्रि 08 बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी.

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 06 मई को सुबह 09 बजे से खेलों का सेमी फाइनल मैच होगा. उसी दिन सायं 06 बजे महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में दीपोत्सव का आयोजन  किया जाएगा. रात्रि  07 बजे से स्टेडियम स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे.

श्री राना ने बताया कि 07 मई को सुबह 09 बजे से  खेलों का फाइनल मैच होगा और अपराह्न 03 बजे सांस्कृतिक कार्यकमों के बीच पुरस्कार वितरण और समापन समारोह सम्पन्न हो जाएगा . उन्होंने महर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि बस्ती के स्थापना दिवस पर आयोजित वशिष्ठ महोत्सव में जनपद वासियों से सपरिवार पहुंचने की अपील किया है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/three-day-vashishtha-mahotsav-on-the-foundation-day-of-basti-district/article-25609
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है