बस्ती में डायट में सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Basti News

बस्ती में डायट में सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बस्ती में डायट में सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया.

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि विषयवस्तु से प्रासंगिक और व्यावहारिक अधिगम अनुभवों द्वारा बच्चों को जोड़ें. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सामाजिक विज्ञान शिक्षा को अधिक अन्वेषणात्मक, कौशल आधारित और विद्यार्थी केंद्रित बनाने पर बल दिया गया है.

इससे शिक्षकों को कक्षा कक्ष में विषय के वैज्ञानिक, सामाजिक और विश्लेषणात्मक आयामों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी. प्रशिक्षण के नोडल कल्याण पाण्डेय और सह नोडल डॉ ऋचा शुक्ला ने बताया कि नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, आईसीटी का प्रयोग, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला और शिक्षण की नई विधियों पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है,

इस दिन से खुल सकता है महीनों से बंद तांडा पुल, बस्ती–अंबेडकरनगर–आजमगढ़ की कनेक्टिविटी प्रभावित यह भी पढ़ें: इस दिन से खुल सकता है महीनों से बंद तांडा पुल, बस्ती–अंबेडकरनगर–आजमगढ़ की कनेक्टिविटी प्रभावित

ताकि वे बच्चों को सामाजिक अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से समझा सकें और उनकी समझ विकसित कर सकें. सन्दर्भदाता डायट प्रवक्ता डॉ रविनाथ, डॉ गोविन्द प्रसाद, अमन सेन, कंचन, शिवानंद शुक्ल, मृत्युंजय मिश्र द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा, नागरिकता संविधान एवं शासन व्यवस्था के लिए शिक्षण, आर्थिक समझ विकसित करने के लिए शिक्षण,

बस्ती में इन रूटों पर नई सड़क का निर्माण पूरा, इन गांवों को मिलेगा सीधा फायदा यह भी पढ़ें: बस्ती में इन रूटों पर नई सड़क का निर्माण पूरा, इन गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

ऐतिहासिक अवधारणाओं की समझ, सामाजिक विज्ञान के लिए नवाचारी शिक्षण विधियां आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अलीउद्दीन खान, कुलदीप चौधरी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, वंदना चौधरी, मो. इमरान खान, शशि दर्शन त्रिपाठी, नवनीत कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे.

शमशान घाट पर रंग भरे होली की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक ठहाका हास्य महामूर्ख कवि सम्मेलन में उमडे लोग यह भी पढ़ें: शमशान घाट पर रंग भरे होली की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक ठहाका हास्य महामूर्ख कवि सम्मेलन में उमडे लोग

 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है