हर्रैया में एक लाख पौधरोपण अभियान, विधायक की बैठक में जुटे हजारों कार्यकर्ता

Basti News

हर्रैया में एक लाख पौधरोपण अभियान: विधायक की बैठक में जुटे हजारों कार्यकर्ता

स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख) को सफल बनाने के लिए रविवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के लजघटा आवास पर भव्य तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया. इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया साथ ही बिहार पीसीएस में चयनित चंदन तिवारी और भारतीय सेना में अग्नि वीर के रूप में चयनित दिनेश निषाद का विधायक द्वारा स्वागत किया गया.

हर्रैया में एक लाख पौधरोपण का संकल्प

बृहद पौधरोपण अभियान बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि एक लाख पौधरोपण केवल संख्या का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर्रैया को हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को इस अभियान से जोड़कर इसे जनभागीदारी का सबसे बड़ा पर्यावरण अभियान बनाया जाएगा. भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है. किसान, युवा और सामाजिक संगठन मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे. पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी होगी. आरएफओ हर्रैया शारदानंद तिवारी ने कहा कि वन विभाग इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि पौधों का चयन स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा तथा उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, तभी एक लाख पौधरोपण का उद्देश्य सफल होगा.

बैठक के उपरांत विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक श्रवण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेगा तो हर्रैया आगे बढ़ेगा और हर्रैया आगे बढ़ेगा तो भारत आगे बढ़ेगा. इसके बाद विधायक ने ग्राम बभरौली निवासी चन्दन तिवारी को बीपीएससी (पीसीएस) में चयनित होने तथा भुअरिया (बर्दिया लोहार) निवासी दिनेश निषाद को अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में चयनित होने पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

बस्ती को मिली नई इंडस्ट्री की सौगात! 350 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी हजारों लोगों की जिंदगी यह भी पढ़ें: बस्ती को मिली नई इंडस्ट्री की सौगात! 350 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी हजारों लोगों की जिंदगी

बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रगट सिंह, महेन्द्र सिंह, आनंद जी, आशुतोष सिंह, अवनीश पाण्डेय, निखिल कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार मिश्रा, कृपाशंकर, लाल बहादुर सिंह, सुनील सिंह, राम मणि मिश्रा, सूर्यनारायण तिवारी, अखिलेश सिंह, राजन पाण्डेय, राम ललित पाण्डेय, राम सूरत यादव, पटवारी चौधरी, आत्माराम यादव, वीरू सिंह, विनोद गुप्ता, नीरज शुक्ला, मार्शल तिवारी, सत्यदेव वर्मा, सुनील मौर्य, मोहन मिश्रा, सचिन आर्या, सुशील कुमार, बब्बू वर्मा, भरत लाल पटेल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

भरत तिवारी की स्मृति में छावनी में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: भरत तिवारी की स्मृति में छावनी में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 Jun 2026 By Vikas kumar

हर्रैया में एक लाख पौधरोपण अभियान, विधायक की बैठक में जुटे हजारों कार्यकर्ता

Basti News

स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख) को सफल बनाने के लिए रविवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के लजघटा आवास पर भव्य तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया. इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया साथ ही बिहार पीसीएस में चयनित चंदन तिवारी और भारतीय सेना में अग्नि वीर के रूप में चयनित दिनेश निषाद का विधायक द्वारा स्वागत किया गया.

हर्रैया में एक लाख पौधरोपण का संकल्प

बृहद पौधरोपण अभियान बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि एक लाख पौधरोपण केवल संख्या का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर्रैया को हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को इस अभियान से जोड़कर इसे जनभागीदारी का सबसे बड़ा पर्यावरण अभियान बनाया जाएगा. भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है. किसान, युवा और सामाजिक संगठन मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे. पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी होगी. आरएफओ हर्रैया शारदानंद तिवारी ने कहा कि वन विभाग इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि पौधों का चयन स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा तथा उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, तभी एक लाख पौधरोपण का उद्देश्य सफल होगा.

बैठक के उपरांत विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक श्रवण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेगा तो हर्रैया आगे बढ़ेगा और हर्रैया आगे बढ़ेगा तो भारत आगे बढ़ेगा. इसके बाद विधायक ने ग्राम बभरौली निवासी चन्दन तिवारी को बीपीएससी (पीसीएस) में चयनित होने तथा भुअरिया (बर्दिया लोहार) निवासी दिनेश निषाद को अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में चयनित होने पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रगट सिंह, महेन्द्र सिंह, आनंद जी, आशुतोष सिंह, अवनीश पाण्डेय, निखिल कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार मिश्रा, कृपाशंकर, लाल बहादुर सिंह, सुनील सिंह, राम मणि मिश्रा, सूर्यनारायण तिवारी, अखिलेश सिंह, राजन पाण्डेय, राम ललित पाण्डेय, राम सूरत यादव, पटवारी चौधरी, आत्माराम यादव, वीरू सिंह, विनोद गुप्ता, नीरज शुक्ला, मार्शल तिवारी, सत्यदेव वर्मा, सुनील मौर्य, मोहन मिश्रा, सचिन आर्या, सुशील कुमार, बब्बू वर्मा, भरत लाल पटेल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/thousands-of-workers-gathered-in-the-meeting-of-one-lakh/article-25752
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है