बस्ती में मॉडल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों की नकदी लेकर फरार

 शहर कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान से करीब 3.51 लाख रुपये की नकदी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (हार्ड डिस्क) और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

मिली जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुजिया गांव निवासी अभिनव पाण्डेय की कोतवाली थाना क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे पर मॉडल शॉप संचालित है. सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने पर जब अभिनव पाण्डेय मौके पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए थे.

पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर, हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके. इसके अलावा दुकान में रखी दो दिनों की बिक्री की 3,51,360 रुपये नकद राशि चोरी कर ली गई. चोरों ने दुकान में रखी शराब की दो बोतलों में से एक पूरी और दूसरी आधी पीकर वहीं छोड़ दी, जिससे अतिरिक्त नुकसान भी हुआ.पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गई नकदी, डीवीआर और अन्य सामान की बरामदगी के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बस्ती में साँस लेना भी खतरनाक! AQI 136 पार, जानिए किन फैक्ट्रियों से हो रहा नुकसान यह भी पढ़ें: बस्ती में साँस लेना भी खतरनाक! AQI 136 पार, जानिए किन फैक्ट्रियों से हो रहा नुकसान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Jun 2026 By Vikas kumar

बस्ती में मॉडल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों की नकदी लेकर फरार

 शहर कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान से करीब 3.51 लाख रुपये की नकदी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (हार्ड डिस्क) और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

मिली जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुजिया गांव निवासी अभिनव पाण्डेय की कोतवाली थाना क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे पर मॉडल शॉप संचालित है. सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने पर जब अभिनव पाण्डेय मौके पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए थे.

पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर, हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके. इसके अलावा दुकान में रखी दो दिनों की बिक्री की 3,51,360 रुपये नकद राशि चोरी कर ली गई. चोरों ने दुकान में रखी शराब की दो बोतलों में से एक पूरी और दूसरी आधी पीकर वहीं छोड़ दी, जिससे अतिरिक्त नुकसान भी हुआ.पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गई नकदी, डीवीआर और अन्य सामान की बरामदगी के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/thieves-took-away-351-lakh-cash-and-dvr-in-the/article-25759
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है