बस्ती: डायट परिसर में बड़े मंगल पर भक्ति का माहौल, हुआ विशाल भंडारा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मां सरस्वती के नवनिर्मित मंदिर एवं ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकगण, प्रशिक्षु शिक्षकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही. कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल द्वारा नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत हुआ.

भक्ति, सेवा और समर्पण के भाव से गूंजा डायट परिसर

डायट प्राचार्य सहित समस्त प्रवक्ताओं, शिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने मां शारदे की आराधना कर विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा. इसके बाद परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया. पूरे परिसर में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती और भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. डायट प्राचार्य ने कहा कि बड़े मंगल का दिन सेवा और समर्पण का प्रतीक है. शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी हमारा दायित्व है.

भंडारे जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार और भक्ति भाव जगाना भी है. कहा कि मां सरस्वती का मंदिर संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों में भी धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करें. कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के प्रवक्तागण, शिक्षक, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विशेष सहयोग किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने सुबह से शाम तक व्यवस्था संभाली. भंडारा देर शाम तक चलता रहा.

बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी यह भी पढ़ें: बस्ती के डॉ. ऋतुराज त्रिपाठी ने AIIMS PG परीक्षा में मारी बाजी

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, बीएसए संतकबीरनगर अमित सिंह, डॉ गोविन्द, डॉ रविनाथ, कल्याण पाण्डेय, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, वंदना चौधरी, अलीउद्दीन, इमरान, शशि दर्शन त्रिपाठी, नवनीत, रमाकांत डीएलएड प्रशिक्षु ज्ञानेंद्र, चंदन मिश्रा, अरुण, सौरभ, विजय कुमार, सिद्धांत, अम्बिका आदि उपस्थित रहे.

बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई-बिजली संकट पर सरकार को घेरा यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई-बिजली संकट पर सरकार को घेरा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 May 2026 By Shobhit Pandey

बस्ती: डायट परिसर में बड़े मंगल पर भक्ति का माहौल, हुआ विशाल भंडारा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मां सरस्वती के नवनिर्मित मंदिर एवं ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकगण, प्रशिक्षु शिक्षकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही. कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल द्वारा नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत हुआ.

भक्ति, सेवा और समर्पण के भाव से गूंजा डायट परिसर

डायट प्राचार्य सहित समस्त प्रवक्ताओं, शिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने मां शारदे की आराधना कर विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा. इसके बाद परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया. पूरे परिसर में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती और भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. डायट प्राचार्य ने कहा कि बड़े मंगल का दिन सेवा और समर्पण का प्रतीक है. शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी हमारा दायित्व है.

भंडारे जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार और भक्ति भाव जगाना भी है. कहा कि मां सरस्वती का मंदिर संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों में भी धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करें. कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के प्रवक्तागण, शिक्षक, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विशेष सहयोग किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने सुबह से शाम तक व्यवस्था संभाली. भंडारा देर शाम तक चलता रहा.

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, बीएसए संतकबीरनगर अमित सिंह, डॉ गोविन्द, डॉ रविनाथ, कल्याण पाण्डेय, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, वंदना चौधरी, अलीउद्दीन, इमरान, शशि दर्शन त्रिपाठी, नवनीत, रमाकांत डीएलएड प्रशिक्षु ज्ञानेंद्र, चंदन मिश्रा, अरुण, सौरभ, विजय कुमार, सिद्धांत, अम्बिका आदि उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/there-was-an-atmosphere-of-devotion-on-the-occasion-of/article-25685
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।