बस्ती: दबंगई से मकान पर कब्जे का आरोप, पीड़िता ने एसपी से न्याय की मांग की

बस्ती: दबंगई से मकान पर कब्जे का आरोप, पीड़िता ने एसपी से न्याय की मांग की

 कलवारी थाना क्षेत्र की  हाल मुकाम सोनहा निवासिनी विद्यावती पत्नी टिकोरी लाल ने पुलिस     अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में विद्यावती ने कहा है कि वह मुण्डेरव थाना क्षेत्र के हल्लौर नगरा की मूल निवासिनी है।

उसकी मां जुग्गी देवी पत्नी स्वर्गीय बरसाती के मकान व आराजी पर पंजीकृत वसीयतनामे के आधार पर काबिज है। लेखपाल ने गणेश पुत्र विश्राम से नाजायज लाभ लेकर गलत ढंग से घरौनी बना दिया और उसका नाम न दर्ज करके एक औरत पियारी जो बाबा सन्तोषी के साथ रहती थी उसका नाम डाल दिया।

विद्यावती मायके में रहती है इसलिये गणेश पुत्र विश्राम जो अध्यापक पद पर कार्यरत हैं अपनी दबंगई व धन के बल पर लेखपाल को साजिश में करके घरौनी में पियारी का नाम गलत ढंग से दर्ज करा दिया। गत 24 अगस्त को गणेश ने कहा कि यह मकान छोड़ दो यह मेरी माता सावित्री उर्फ संवारी के नाम हो गय है। तुम्हारा कुछ नहीं है। विद्यावती ने इसकी सूचना थाने पर दिया।

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

डीएम को पत्र लिखा, पुलिस ने उसे पुनः मकान में कब्जा दिलवाया किन्तु घर मंें रखा जेवर आदि को गायब करा दिया। शिकायत करने पर मारा पीटा। विद्यावती ने एसपी से मांग किया है कि कलवारी पुलिस को निर्देशित किया जाय कि उसके जान माल और सम्पत्ति की रक्षा कराने के साथ ही न्याय दिलाया जाय। 

बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण यह भी पढ़ें: बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है