बिना मुआवजा दिये रामजानकी मार्ग पर सड़क निर्माण का मामला गरमाया

Sdiddharth Singh

बस्ती (Basti News). रामजानकी मार्ग एनएच 227 ए पर बिना किसानों की भूमि अधिग्रहण किये सड़क निर्माण का मामला गरमाता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रविवार को दुबौलिया विकास खण्ड के सैनिया चौराहा के निकट स्थित बाग में हक के लिये शारीरिक दूरी का पालन करते हुये धरना दिया था.

उन्होंने उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया था. सोमवार की शाम सिद्धार्थ सिंह ने किसानों के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया. उप जिलाधिकारी ने उनसे समस्या के निस्तारण हेतु दो दिन का समय मांगा है.

सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने एसडीएम से पूंछा कि आखिर बिना मुआवजा दिये किसानों के जमीन पर सड़क निर्माण कैसे हो रहा है. इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान का अहित नहीं होने पायेगा, दस्तावेज जुटाये जा रहे हैं, एन.एच. के अधिकारियों से वार्ता जारी है.  वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र निस्तारण करा देंगे.

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

इस पर सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने दो दिन का मौका देते हुये कहा कि सबसे पहले सड़क निर्माण बंद कराया जायेगा. चेतावनी दिया कि यदि दो दिन के भीतर प्रशासन ने सही निष्कर्ष न निकाला तो किसानों के आन्दोलन के लिये सीधे तौर पर जिला प्रशासन ही जिम्मेदार होगा.

हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jun 2020 By Bhartiya Basti

बिना मुआवजा दिये रामजानकी मार्ग पर सड़क निर्माण का मामला गरमाया

बस्ती (Basti News). रामजानकी मार्ग एनएच 227 ए पर बिना किसानों की भूमि अधिग्रहण किये सड़क निर्माण का मामला गरमाता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रविवार को दुबौलिया विकास खण्ड के सैनिया चौराहा के निकट स्थित बाग में हक के लिये शारीरिक दूरी का पालन करते हुये धरना दिया था.

उन्होंने उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया था. सोमवार की शाम सिद्धार्थ सिंह ने किसानों के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया. उप जिलाधिकारी ने उनसे समस्या के निस्तारण हेतु दो दिन का समय मांगा है.

सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने एसडीएम से पूंछा कि आखिर बिना मुआवजा दिये किसानों के जमीन पर सड़क निर्माण कैसे हो रहा है. इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान का अहित नहीं होने पायेगा, दस्तावेज जुटाये जा रहे हैं, एन.एच. के अधिकारियों से वार्ता जारी है.  वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र निस्तारण करा देंगे.

इस पर सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने दो दिन का मौका देते हुये कहा कि सबसे पहले सड़क निर्माण बंद कराया जायेगा. चेतावनी दिया कि यदि दो दिन के भीतर प्रशासन ने सही निष्कर्ष न निकाला तो किसानों के आन्दोलन के लिये सीधे तौर पर जिला प्रशासन ही जिम्मेदार होगा.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/the-matter-of-construction-of-the-road-on-the-ramjanaki-route-heats-up-without-giving-compensation/article-3702
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है