बस्ती में अधिवेशन में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली, आठवे वेतन आयोग, कोराना काल के भत्ते का मुद्दा
सोमवार को सिंचाई कालोनी खौरहवा में उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीरियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल आफिसेज सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव सम्पन्न हुआ. चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद की देख रेख में सर्वसम्मत से राजेश कुमार अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम बाबूराव उपाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार गुप्ता मंत्री, अरविन्द कुमार कोषाध्यक्ष, नागेन्द्र कुमार प्रचार मंत्री, छट्ठू प्रसाद संरक्षक निर्वाचित घोषित किये गये.
द्विवार्षिक अधिवेशन को चुनाव से पूर्व सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से ही मांगे पूरी होंगी. सरकार पूरी तरह से हठवादिता पर उतर आयी है. इसका करारा जबाब देना होगा.
पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधारपाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किये जाने और आठवे वेतन आयोग को शीघ्र लागू किये जाने को लेकर हमें निरन्तर संघर्ष तेज रखना होगा. उन्होने कोरोना काल के रोके गये डेढ वर्ष के मंहगाई भत्ते का भुगतान तत्काल कराये जाने का मुद्दा उठाया. अध्यक्षता करते हुये उमेश मणि उपाध्याय ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया. नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र अधिकारियों से वार्ता के साथ ही प्रदेश नेतृत्व से लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति की समस्या का समाधान कराये जाने का आग्रह किया जायेगा.
द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से अम्बिका प्रसाद, अशोक कुमार, राजेश कुमार, प्रेमचन्द्र, मनोज कुमार दूबे, पंकज कुमार, राजेन्द्र यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी गौड़, श्रीमती मधुलिका, विन्दू, निर्मला, उर्मिला, अरविन्द कुमार, नागेन्द्र कुमार, मो. शाहिद खान के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है