विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में गूंजा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का मुद्दा
शुक्रवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में राष्ट्र संत ब्रम्हलीन अवेद्यनाथ जी के 12 वीं पुण्य तिथि पर आगामी 12 सितम्बर को दिन में 11 बजे से राजकीय इण्टर कालेज से अमहट घाट स्थित स्द्धिेश्वरनाथ मंदिर तक श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यज्ञ, विजय यात्रा निकाले जाने, सहभोज का निर्णय लिया गया.
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिये संघर्ष करने का समय आ गया है. वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरयू प्रसाद शुक्ल ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री के रूप में श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिये निरन्तर रचनात्मक प्रयास कर रहे हैं. हम सबको मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करना होगा. विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कन्हैया और नन्दी कब तक रहेंगे बंदी, हिन्दू समाज जागेगा तभी संकल्प पूरे होंगे.
मासिक बैठक को जिलाध्यक्ष संतकबीर नगर दिनेश चौबे, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्र, गोरक्षा प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल, सौैरभ त्रिपाठी, बशिष्ठमुनि दूबे, विवेक श्रीवास्तव, डा. पंकज त्रिपाठी, पूनम सिंह, आदि ने सम्बोधित करते हुये महासंघ की सांगठनिक मजबूती और 12 सितम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जोर दिया.
यह भी पढ़ें: बस्ती के इंडियन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मनबैठक में मुख्य रूप से अमरजीत सिंह, जमुना प्रसाद, सुधीर सिंह, समर प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर कमलापुरी, बाबा जय प्रकाश दास, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, विपिन सिंह, राकेश सिंह, बालकृष्ण सिंह, सुनील मिश्र, अभय चौधरी, रूप नरायन गोंड, सतीश पाण्डेय, परमानन्द गुप्ता, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, जवाहरलाल, प्रिन्स जायसवाल, राजन सिंह, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्र, शैलेष शुक्ल, अरूण सिंह, रवि शुक्ल, विकास वर्मा, राजित राम, बाबा देवेन्द्र दास के साथ ही बड़ी संख्या में महासंघ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है