बस्ती में दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये, TSCT ने शुरू की प्रक्रिया
टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य के निर्देश पर मंगलवार को जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में टीम ने बहादुरपुर विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय फूलपुर में तैनात रहे दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों से मुलाकात की. टीम ग्राम इटैली, पोस्ट कसैला, थाना नगर बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंची और आवश्यक अभिलेखों को एकत्र करने के साथ उनका परीक्षण किया.
जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों को जीवन-यापन के लिए करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया कि टीएससीटी शिक्षकों से नाममात्र की सदस्यता राशि लेकर किसी शिक्षक के असामयिक निधन की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य करती है.
जिला प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इस पहल का श्रेय टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य तथा सह संस्थापक सुधेश कुमार पाण्डेय और संजीव रजत को जाता है. उनकी पहल से प्रदेश में असमय दिवंगत हुए शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
यह भी पढ़ें: फूलन देवी की जयंती पर सपा ने किया नमन, महेन्द्रनाथ यादव बोले- निषाद समाज को जागरूक होना होगाउन्होंने बताया कि बस्ती जनपद में टीएससीटी के करीब 6,639 सदस्य हैं. अब तक जिले में 10 शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जा चुका है. वहीं प्रदेश स्तर पर अब तक 616 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को करीब 277 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है.
दिवंगत शिक्षक के अभिलेखों के परीक्षण एवं एकत्रीकरण के दौरान सह संयोजक राहुल राव, दिलीप कुमार चौधरी, अवधेश कुमार, लक्ष्मण लाल, अखिलेश कुमार, मुनिराम वर्मा, जय प्रकाश चौधरी, देवेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे.
बस्ती में दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये, TSCT ने शुरू की प्रक्रिया
टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य के निर्देश पर मंगलवार को जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में टीम ने बहादुरपुर विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय फूलपुर में तैनात रहे दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों से मुलाकात की. टीम ग्राम इटैली, पोस्ट कसैला, थाना नगर बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंची और आवश्यक अभिलेखों को एकत्र करने के साथ उनका परीक्षण किया.
जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों को जीवन-यापन के लिए करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया कि टीएससीटी शिक्षकों से नाममात्र की सदस्यता राशि लेकर किसी शिक्षक के असामयिक निधन की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य करती है.
जिला प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इस पहल का श्रेय टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य तथा सह संस्थापक सुधेश कुमार पाण्डेय और संजीव रजत को जाता है. उनकी पहल से प्रदेश में असमय दिवंगत हुए शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद में टीएससीटी के करीब 6,639 सदस्य हैं. अब तक जिले में 10 शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जा चुका है. वहीं प्रदेश स्तर पर अब तक 616 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को करीब 277 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है.
दिवंगत शिक्षक के अभिलेखों के परीक्षण एवं एकत्रीकरण के दौरान सह संयोजक राहुल राव, दिलीप कुमार चौधरी, अवधेश कुमार, लक्ष्मण लाल, अखिलेश कुमार, मुनिराम वर्मा, जय प्रकाश चौधरी, देवेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है