गांवों को समृद्ध करने से सबल होगा देश- आशीष

Ashish Srivasata 1

बस्ती (Basti News) . दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना के संकट काल में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री द्वारा अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये 20 लाख करोड़ रूपये का पैकेज दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि इसका लाभ पात्रों तक पहुंचे.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र और उससे सम्बंधित स्थानीय लघु उद्योगांे में संभावना तलाशनी होगी जिससे प्रवासी मजदूर नये और समृद्ध भारत की नींव को और अधिक मजबूत कर सके. कहा कि यदि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो तो इससे जब गांव समृद्ध होंगे तो शहर स्वयं मजबूत होगा. यही समय है जब भारत इस दिशा में आगे बढकर जमीनी धरातल पर पं. दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय संकल्प को साकार किया जा सकता है. कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव ही वह ईट गारा है जो समाज को जोड़ता है. कोरोना संक्रमण ने वर्षो पहले कहे बापू के इस वाक्य को साकार किया है.

प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने उचित समय पर आर्थिक पैकेज दिया है, इससे भारत अपने पैरों पर और मजबूत हो सकेगा. इसी क्रम में अनादि शुक्ल, डॉ. अजीत सिंह, मयंक श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, राम विनय पाण्डेय, डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद जायसवाल, उमंग श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.

रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 May 2020 By Bhartiya Basti

गांवों को समृद्ध करने से सबल होगा देश- आशीष

बस्ती (Basti News) . दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना के संकट काल में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री द्वारा अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये 20 लाख करोड़ रूपये का पैकेज दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि इसका लाभ पात्रों तक पहुंचे.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को कृषि क्षेत्र और उससे सम्बंधित स्थानीय लघु उद्योगांे में संभावना तलाशनी होगी जिससे प्रवासी मजदूर नये और समृद्ध भारत की नींव को और अधिक मजबूत कर सके. कहा कि यदि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो तो इससे जब गांव समृद्ध होंगे तो शहर स्वयं मजबूत होगा. यही समय है जब भारत इस दिशा में आगे बढकर जमीनी धरातल पर पं. दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय संकल्प को साकार किया जा सकता है. कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव ही वह ईट गारा है जो समाज को जोड़ता है. कोरोना संक्रमण ने वर्षो पहले कहे बापू के इस वाक्य को साकार किया है.

प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने उचित समय पर आर्थिक पैकेज दिया है, इससे भारत अपने पैरों पर और मजबूत हो सकेगा. इसी क्रम में अनादि शुक्ल, डॉ. अजीत सिंह, मयंक श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, राम विनय पाण्डेय, डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद जायसवाल, उमंग श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/the-country-will-be-strengthened-by-enriching-the-villages-says-ashish/article-3382
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है