बस्ती में इस रूट पर सड़क की हालत बदहाल

बस्ती में इस रूट पर सड़क की हालत बदहाल

गुरूवार को शिव सेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि  बस्ती महुली मार्ग, महादेवा से कुदरहा ेके साथ ही जनपद के प्रमुख सड़क, सम्पर्क मार्गो से जल जमाव की निकासी कराया जाय और बरसात में सड़कों के दोनों किनारों पर उग आये घास पूस को अभियान चलाकर साफ कराया जाय।


ज्ञापन देने के बाद  शिव सेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान  ने कहा कि जनपद की अनेक सड़को विशेषकर बस्ती- महुली मार्ग की सड़क पर महसो कस्बे में लम्बे समय से जल जमाव है। इसके कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। व्यापारियो का व्यापार प्रभावित हो रहा है और स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं। कहा कि सड़क के दोनों ओर घास पूस के कारण रात्रि के समय आये दिन सड़क दुर्घटनायंें हो रही हैं।

आवारा पशु और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। सड़कें अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गयी है। क्षतिग्रस्त  सड़कों का व्यापक जनहित में तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराया जाय।


ज्ञापन देने वालों मंें मुख्य रूप से नर नारायण पाल, राघवेन्द्र प्रताप, राधेश्याम शुक्ल, अंकित कुमार, नागेन्द्र मिश्र, प्रतीक मिश्र, प्रशान्त मिश्र के साथ ही अनेक शिव सैनिक शामिल रहे। 

On
Tags:

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है