बस्ती में शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, हरिओम यादव और आनन्द को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई परशुरामपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को बीआरसी परिसर में संपन्न हुआ. अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान सर्वसम्मति से हरिओम यादव को अध्यक्ष तथा आनन्द को मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया. साथ ही अन्य पदों पर भी शिक्षकों का मनोनयन किया गया.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई. मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
चुनाव पर्यवेक्षक नन्दलाल, चुनाव अधिकारी आज्ञाराम वर्मा और संजीव सिंह के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ. किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का कार्य पूर्ण हुआ. अध्यक्ष और मंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सन्तोष कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष पद पर सुनील तिवारी, सन्तोष सिंह, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, विजय पाण्डेय और साधना तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर राम भवन मौर्य, संगठन मंत्री पद पर कमलेश कुमार, सन्तोष कुमार त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, साक्षी मिश्रा और पूनम देवी, प्रचार मंत्री पद पर विवेक तिवारी, अभिनव मिश्रा, प्रमोद वर्मा, प्रियंका शर्मा और अनीता, कोषाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन, लेखाकार पद पर सन्तोष शुक्ल, आय व्यय निरीक्षक पद पर विवेक आनन्द को निर्वाचित किया गया.
इसी तरह संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद पर विजय राव, मंत्री पद पर आलोक पटेल,
संयुक्त मंत्री पद पर दुर्गेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर महादेव को मनोनीत किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक ही समाज की नींव हैं, क्योंकि वही ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र का भविष्य तैयार करते हैं. जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए शिक्षक एकजुट रहें.
उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सजग रहने की बात कही. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि जिन ब्लॉकों में अधिवेशन अभी बचा है जल्द ही उसको संपन्न करा लिया जाएगा. अधिवेशन में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, हरेंद्र यादव, रंजन सिंह, आशीष दुबे, अखिलेश पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है