बस्ती में शिक्षकों का धरना खत्म, प्रशासन ने ड्यूटी आदेश रद्द कर नई सूची बनाने को कहा

जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी अनियमित ढंग से लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिली. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा दूरस्थ क्षेत्रों में मनमाने तरीके से तैनाती कर दी गई. शिक्षकों ने कहा कि यदि लगाई गई जनगणना ड्यूटी रद्द करके पुनः नए सिरे से उनके सुविधानुसार नहीं लगाई गई तो वह सभी जनगणना का सामूहिक बहिष्कार करेंगे. जिसको लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षक सदर तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले.

40 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाए जाने पर शिक्षकों का धरना

जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिक्षकों की बात नहीं मानी तो शिक्षक धरने पर बैठ गए जिसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद सदर तहसील के अंतर्गत लगे सभी शिक्षकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से रद्द की गई और नए सिरे से लगाने का निर्देश जारी किया गया तब जाकर शिक्षक शांत हुए. ड्यूटी लगाने में पुनः कोई अनियमितता ना होने पाए इसके लिए संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया है. जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की उनके तैनाती स्थल से 40 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाई गई है जो कि बिल्कुल उचित नहीं है.

जनगणना ड्यूटी में फेरबदल से शिक्षक नाराज

कुदरहा के शिक्षको को ड्यूटी बनकटी, बनकटी के शिक्षको की ड्यूटी साऊघाट, साऊघाट की ड्यूटी बहादुरपुर में लगा दी गयी है.उन्होंने कहा कि जब जनगणना उस क्षेत्र में भी होनी है जहां पर उसकी तैनाती है तो क्यों ना संबंधित शिक्षक की जनगणना ड्यूटी उसी क्षेत्र में लगा दी जाए जहां उसकी तैनाती है. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि ड्यूटी निर्धारण में विद्यालय की दूरी, शिक्षकों की संख्या तथा महिला शिक्षकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए. वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नई सूची शिक्षकों की सुविधा में को ध्यान में रखते हुए  निष्पक्ष तरीके से तैयार की जाएगी.

बस्ती में रक्तदान शिविर के साथ मनाया जायेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन यह भी पढ़ें: बस्ती में रक्तदान शिविर के साथ मनाया जायेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन

धरने में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, अशोक यादव,विजय यादव,  राजीव सिंह, अनीश, असद जमाल, आशीष दुबे, संजय यादव,  नीरजा चौधरी, साधना यादव, राजेश वर्मा, मुक्तेश्वर, अंतिका , शीला, अजय श्रीवास्तव, रुकनुद्दीन,  सनद पटेल, डॉ0 प्रमोद सिंह, अमित सिंह, उमाकांत शुक्ल, सुरेश गौड, प्रदीप कुमार मिश्र, सोनू पाल विश्वास, हृदय विकास पांडेय, मोहम्मद असलम, मक्खन लाल, अशोक कुमार पांडेय, सूरज मौर्य, राम प्रवेश चौधरी,शैलेन्द्र कुमार चौधरी,अनुराधा चौधरी,समसुलहक खान  अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, मंत्री अनूप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गिरी,चंद्रशेखर त्रिपाठी,  राहुल कुमार,

बस्ती में मिसाल बनी सुमन की शादी, उर्मिला फाउंडेशन ने निभाया भाई का फर्ज यह भी पढ़ें: बस्ती में मिसाल बनी सुमन की शादी, उर्मिला फाउंडेशन ने निभाया भाई का फर्ज

विनय चौधरी,  सुभाष चंद्र, प्रेम नारायण चौधरी, विवेकानंद सिंह, गुलाबचंद, विकास श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, कुलदीप गौतम, अतुल वर्मा, विनोद सिंह,  नीरज पाण्डेय, हरिशंकर सिंह,  कुलदीप गौतम, श्रीनिवास मिश्र, दुर्गेश कुमार सिंह, अतुल शुक्ला, अमरदीप चौधरी, प्रेम नारायण चौधरी, अभिषेक पाण्डेय,  बलवंत सिंह, सतीश त्रिपाठी, आनंद कुमार, मोहम्मद आलम,  मोहम्मद शाहिद,  शिवाजी, सतीश दुबे, रवि तिवारी, अंकित सिंह, शालू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

बस्ती में अनोखा प्रदर्शन, चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार को दिखाया आईना यह भी पढ़ें: बस्ती में अनोखा प्रदर्शन, चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार को दिखाया आईना

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 May 2026 By Vikas kumar

बस्ती में शिक्षकों का धरना खत्म, प्रशासन ने ड्यूटी आदेश रद्द कर नई सूची बनाने को कहा

जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी अनियमित ढंग से लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिली. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा दूरस्थ क्षेत्रों में मनमाने तरीके से तैनाती कर दी गई. शिक्षकों ने कहा कि यदि लगाई गई जनगणना ड्यूटी रद्द करके पुनः नए सिरे से उनके सुविधानुसार नहीं लगाई गई तो वह सभी जनगणना का सामूहिक बहिष्कार करेंगे. जिसको लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षक सदर तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले.

40 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाए जाने पर शिक्षकों का धरना

जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिक्षकों की बात नहीं मानी तो शिक्षक धरने पर बैठ गए जिसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद सदर तहसील के अंतर्गत लगे सभी शिक्षकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से रद्द की गई और नए सिरे से लगाने का निर्देश जारी किया गया तब जाकर शिक्षक शांत हुए. ड्यूटी लगाने में पुनः कोई अनियमितता ना होने पाए इसके लिए संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया है. जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की उनके तैनाती स्थल से 40 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाई गई है जो कि बिल्कुल उचित नहीं है.

जनगणना ड्यूटी में फेरबदल से शिक्षक नाराज

कुदरहा के शिक्षको को ड्यूटी बनकटी, बनकटी के शिक्षको की ड्यूटी साऊघाट, साऊघाट की ड्यूटी बहादुरपुर में लगा दी गयी है.उन्होंने कहा कि जब जनगणना उस क्षेत्र में भी होनी है जहां पर उसकी तैनाती है तो क्यों ना संबंधित शिक्षक की जनगणना ड्यूटी उसी क्षेत्र में लगा दी जाए जहां उसकी तैनाती है. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि ड्यूटी निर्धारण में विद्यालय की दूरी, शिक्षकों की संख्या तथा महिला शिक्षकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए. वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नई सूची शिक्षकों की सुविधा में को ध्यान में रखते हुए  निष्पक्ष तरीके से तैयार की जाएगी.

धरने में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, अशोक यादव,विजय यादव,  राजीव सिंह, अनीश, असद जमाल, आशीष दुबे, संजय यादव,  नीरजा चौधरी, साधना यादव, राजेश वर्मा, मुक्तेश्वर, अंतिका , शीला, अजय श्रीवास्तव, रुकनुद्दीन,  सनद पटेल, डॉ0 प्रमोद सिंह, अमित सिंह, उमाकांत शुक्ल, सुरेश गौड, प्रदीप कुमार मिश्र, सोनू पाल विश्वास, हृदय विकास पांडेय, मोहम्मद असलम, मक्खन लाल, अशोक कुमार पांडेय, सूरज मौर्य, राम प्रवेश चौधरी,शैलेन्द्र कुमार चौधरी,अनुराधा चौधरी,समसुलहक खान  अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, मंत्री अनूप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गिरी,चंद्रशेखर त्रिपाठी,  राहुल कुमार,

विनय चौधरी,  सुभाष चंद्र, प्रेम नारायण चौधरी, विवेकानंद सिंह, गुलाबचंद, विकास श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, कुलदीप गौतम, अतुल वर्मा, विनोद सिंह,  नीरज पाण्डेय, हरिशंकर सिंह,  कुलदीप गौतम, श्रीनिवास मिश्र, दुर्गेश कुमार सिंह, अतुल शुक्ला, अमरदीप चौधरी, प्रेम नारायण चौधरी, अभिषेक पाण्डेय,  बलवंत सिंह, सतीश त्रिपाठी, आनंद कुमार, मोहम्मद आलम,  मोहम्मद शाहिद,  शिवाजी, सतीश दुबे, रवि तिवारी, अंकित सिंह, शालू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/teachers-strike-in-basti-ended-administration-canceled-duty-order-and/article-25663
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है