शिक्षकों ने श्रमिकों को कराया भोजन

शिक्षकों ने श्रमिकों को कराया भोजन
1 62

बस्ती (Basti News) . उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, महामंत्री बालकृष्ण ओझा के संयोजन में शनिवार को बड़े बन के निकट पैदल, ट्रकों, बस, टेम्पो आदि साधनों से घरों को लौट रहे लिये श्रमिकों को शिक्षकों की ओर से भोजन और जलपान कराया गया.
संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि श्रमिक खुद और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर यात्रा न करें. कहा कि यह संकट का समय है इसमें धैर्य से स्थितियों का सामना करना होगा. महामंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि कोरोना संकट काल की सर्वाधिक त्रासदी श्रमिकों को भोगना पड़ा है. शिक्षक समाज उनके साथ है.

कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने श्रमिकांे की सेवा करते हुये कहा कि संकट में सेवा से बडा कोई धर्म नही है.

श्रमिकों को फलाहार और जलपान कराने वालों में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, डा. हरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, विद्याधर वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा, विजय भारती, अविनाश दूबे, गिरिजेश चौधरी, पवन यादव, मंजेश राजभर, शिव प्रकाश सिंह, अशोक चौधरी आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सेवा में योगदान दिया.

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है