पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
गुरूवार को उ०प्र० सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक में पुरानी पेंशन, प्रोन्नत वेतन मान, ग्रेच्युटी आदि से सम्बन्धित शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और बुढ़ापे का सहारा है और इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे, इसके लि
ए हमारा संघ अन्य संघो से कदम ताल करते हुए राष्ट्र व्यापी आन्दोलन को तैयार है. विशिष्ट अतिथि, प्रदेश संयुक्त मंत्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरानी पैंशन और प्रोन्नत वेतन मान जैसे मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई का आह्वान किया.
संघ जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय ने कहा कि लम्बित सभी मुद्दों को लेकर संघ का संघर्ष जारी है. उन्होंने प्रोन्नत वेतनमान, पुरानी पेंशन, जी०आई०एस० तथा ग्रेच्युटी इत्यादि मुद्दों पर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संघर्ष का आह्वान किया. जिला महामंत्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान किया.
बैठक को राजेश उपाध्याय, लोकेन्द्र सिंह, सत्य राम उपाध्याय, विजेंद्र त्रिपाठी, अलोक यादव, महेंद्र शुक्ला, लवकुश शुक्ला, आलोक यादव, इत्यादि ने सम्बोधित करते हुए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्याओं को रखा. संचालन डा० विजय सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सर्वेश् पाण्डेय, राहुल सिंह, अखिलेश सिंह, , हेमन्त पुष्कर चौधरी, रवि गौतम, रमेश सिंह, रितेश श्रीवास्तव, विपिन सिंह, आलोक सिंह, मुकेश सिंह नेबूलाल यादव, राकेश कुमार, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है