तकनीक का प्रयोग कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण करें शिक्षक- महानिदेशक

Techer Webinar

बस्ती (Basti News). राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश व एजुलीडर्स यूपी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वेबिनार आधारित ऑनलाइन नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला के समापन अवसर पर शिक्षा महानिदेशक  विजय किरन आनंद ने प्रदेश के 250 शिक्षकों को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र के स्वप्रेरित व टेक्नोसेवी शिक्षको के समूह ‘एजुलीडर्स यूपी’ का वीडियो लांच कर उनके इस अभियान की किया तारीफ किया.

शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक टेक्नोसेवी बने हैं और शिक्षण प्रशिक्षण प्रक्रिया में तकनीक का प्रयोग कर बच्चों व स्वयं को गुणवत्ता शिक्षा देने व लेने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने कहा कि देश के असली निर्माता शिक्षक हैं. शिक्षा में सर्वाधिक निवेश करके ही किसी समाज का विकास होता है. उन्होंने एसआईईटी उत्तर प्रदेश व टीम एडुलीडर्स द्वारा लाकडाउन के दौरान किए गए ऑनलाइन शिक्षण व प्रशिक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से इन शिक्षकों ने चुनौती को और अवसर में बदला है वह प्रशंसनीय है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्कूलों की आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, रिमेडियल टीचिंग, ऑनलाइन, शिक्षकों की तैनाती, दीक्षा एप के प्रयोग तथा गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्ति देते हुए नए सत्र से स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर पूरी तरह बल दिया है और रियल टाइम मानिटरिंग व्यवस्था लागू की है. जिससे मार्च 2022 तक प्रदेश प्रेरक प्रदेश बन सके. उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह समाज के कमजोर व सर्व समाज के बच्चों हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वसुलभ बनाएं.

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

एसआईईटी की निदेशक ललिता प्रदीप ने कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षक स्व प्रेरणा से अपने स्कूलों और अपने पूरे समुदाय का नेतृत्व करें. उन्होंने वर्तमान समय में शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में एसाईईटी द्वारा एजुलीडर्स टीम द्वारा इस तरह के ऑनलाइन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी जनपदों के बीएसए व डायट प्राचार्य को पत्र निर्गत किए जा रहे हैं और शीघ्र ही सभी जनपदों में इस तरह ऑनलाइन वेबीनार कार्यक्रमों के माध्यम से स्व प्रेरित शिक्षक एसेसमेंट,लीडरशिप, आईसीटी जैसे शिक्षक प्रशिक्षणों से जुड़ सकेंगे.

मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल यह भी पढ़ें: मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग…” बस्ती में युवक की मौत के बाद सुसाइड नोट से मचा बवाल

एजुलीडर्स टीम के संयोजक और राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने शिक्षा महानिदेशक का स्वागत करते हुए पिछले डेढ़ महीनों में लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एजुलीडर्स समुह के गठन व कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा शिक्षको व बच्चों हेतु संचालित ऑनलाइन कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया.

इससे पूर्व न्यूपा नई दिल्ली की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ चारु स्मिता मलिक ने स्कूल लीडरशिप के सभी सातों मुख्य क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षकों के प्रश्नों के जवाब भी दिए. पूरे प्रदेश से स्कूल लीडरशीप कार्यक्रम पूरा कर चुके शिक्षको ने ऑनलाइन परीक्षा दी और सभी को एसआईईटी निदेशक ललिता प्रदीप द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

कार्यक्रम में न्यूपा नई दिल्ली की विशेषज्ञ डॉ चारु मलिक, आस्ट्रिलयन काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च की अनुराधा शर्मा, एमिटी यूनिवर्सिटी की प्रो जयन्ती श्रीवास्तव, कोलकाता यूनिवर्सिटी की प्रो सुदेशना लहरी, बीएसए बस्ती अरुण कुमार, ओएनजीसी के विषेषज्ञ डॉ पंकज श्रीवास्तव, वाराणसी डायट के प्राचार्य उमेश शुक्ल, एससीईआरटी प्रवक्ता डॉ प्रदीप जायसवाल, डायट आजमगढ़ के प्रवक्ता डॉ आशुतोष श्रीवास्तव विशेषज्ञ के रूप में सत्यजीत द्विवेदी, विनीत पंवार, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र, नीलम पंकज, डॉ अनिता मुदगल, डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, श्वेता सोमवंशी, भुजवीर सिंह, नरेंद्र तिवारी, निशा सिंह, विमल आनंद, शिवानी सिंह, वर्षा श्रीवास्तव,शशिकांत शुक्ल ने योगदान दिया.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 May 2020 By Bhartiya Basti

तकनीक का प्रयोग कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण करें शिक्षक- महानिदेशक

बस्ती (Basti News). राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश व एजुलीडर्स यूपी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वेबिनार आधारित ऑनलाइन नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला के समापन अवसर पर शिक्षा महानिदेशक  विजय किरन आनंद ने प्रदेश के 250 शिक्षकों को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र के स्वप्रेरित व टेक्नोसेवी शिक्षको के समूह ‘एजुलीडर्स यूपी’ का वीडियो लांच कर उनके इस अभियान की किया तारीफ किया.

शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक टेक्नोसेवी बने हैं और शिक्षण प्रशिक्षण प्रक्रिया में तकनीक का प्रयोग कर बच्चों व स्वयं को गुणवत्ता शिक्षा देने व लेने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने कहा कि देश के असली निर्माता शिक्षक हैं. शिक्षा में सर्वाधिक निवेश करके ही किसी समाज का विकास होता है. उन्होंने एसआईईटी उत्तर प्रदेश व टीम एडुलीडर्स द्वारा लाकडाउन के दौरान किए गए ऑनलाइन शिक्षण व प्रशिक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से इन शिक्षकों ने चुनौती को और अवसर में बदला है वह प्रशंसनीय है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्कूलों की आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लासरूम, रिमेडियल टीचिंग, ऑनलाइन, शिक्षकों की तैनाती, दीक्षा एप के प्रयोग तथा गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्ति देते हुए नए सत्र से स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर पूरी तरह बल दिया है और रियल टाइम मानिटरिंग व्यवस्था लागू की है. जिससे मार्च 2022 तक प्रदेश प्रेरक प्रदेश बन सके. उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह समाज के कमजोर व सर्व समाज के बच्चों हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वसुलभ बनाएं.

एसआईईटी की निदेशक ललिता प्रदीप ने कहा कि अब समय आ गया है कि शिक्षक स्व प्रेरणा से अपने स्कूलों और अपने पूरे समुदाय का नेतृत्व करें. उन्होंने वर्तमान समय में शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में एसाईईटी द्वारा एजुलीडर्स टीम द्वारा इस तरह के ऑनलाइन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सभी जनपदों के बीएसए व डायट प्राचार्य को पत्र निर्गत किए जा रहे हैं और शीघ्र ही सभी जनपदों में इस तरह ऑनलाइन वेबीनार कार्यक्रमों के माध्यम से स्व प्रेरित शिक्षक एसेसमेंट,लीडरशिप, आईसीटी जैसे शिक्षक प्रशिक्षणों से जुड़ सकेंगे.

एजुलीडर्स टीम के संयोजक और राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने शिक्षा महानिदेशक का स्वागत करते हुए पिछले डेढ़ महीनों में लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एजुलीडर्स समुह के गठन व कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा शिक्षको व बच्चों हेतु संचालित ऑनलाइन कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया.

इससे पूर्व न्यूपा नई दिल्ली की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ चारु स्मिता मलिक ने स्कूल लीडरशिप के सभी सातों मुख्य क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षकों के प्रश्नों के जवाब भी दिए. पूरे प्रदेश से स्कूल लीडरशीप कार्यक्रम पूरा कर चुके शिक्षको ने ऑनलाइन परीक्षा दी और सभी को एसआईईटी निदेशक ललिता प्रदीप द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

कार्यक्रम में न्यूपा नई दिल्ली की विशेषज्ञ डॉ चारु मलिक, आस्ट्रिलयन काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च की अनुराधा शर्मा, एमिटी यूनिवर्सिटी की प्रो जयन्ती श्रीवास्तव, कोलकाता यूनिवर्सिटी की प्रो सुदेशना लहरी, बीएसए बस्ती अरुण कुमार, ओएनजीसी के विषेषज्ञ डॉ पंकज श्रीवास्तव, वाराणसी डायट के प्राचार्य उमेश शुक्ल, एससीईआरटी प्रवक्ता डॉ प्रदीप जायसवाल, डायट आजमगढ़ के प्रवक्ता डॉ आशुतोष श्रीवास्तव विशेषज्ञ के रूप में सत्यजीत द्विवेदी, विनीत पंवार, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र, नीलम पंकज, डॉ अनिता मुदगल, डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, श्वेता सोमवंशी, भुजवीर सिंह, नरेंद्र तिवारी, निशा सिंह, विमल आनंद, शिवानी सिंह, वर्षा श्रीवास्तव,शशिकांत शुक्ल ने योगदान दिया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/teach-quality-teachers-using-technology/article-3500
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है