शिक्षक दिवस पर लिटिल फ्लावर्स स्कूल में दिखी प्रतिभा, ‘क्रॉनिकल-3’ पत्रिका का हुआ विमोचन
बस्ती. लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. इस दौरान विद्यालय की पत्रिका ‘क्रॉनिकल-3’ का भी विमोचन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मधुरानी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ.
शिक्षक दिवस के मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. वहीं, विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मधुरानी सिंह की जयंती भी इसी दिन होने के कारण उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं. इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.
यह भी पढ़ें: उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने जीता शिक्षकों का दिल, भाषण-कविता से जताया सम्मानसमारोह में विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह, निदेशिका अपर्णा सिंह और प्रधानाचार्या वंदना सिंह मौजूद रहीं. प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक की भूमिका और जिम्मेदारियों पर बात की. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
यह भी पढ़ें: Central Academy में शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान और संस्कृति का मंच, छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए उपहारनिदेशक राहुल सिंह ने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में बनाए रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो के बाद अर्पित पाण्डेय की मदद को आगे आए समाजसेवी, घर पहुंचकर दी आर्थिक सहायतानिदेशिका अपर्णा सिंह ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के तेजी से बदलते दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी बढ़ी हैं. ऐसे समय में शिक्षक की भूमिका सिर्फ किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि बच्चों में संस्कार और बेहतर सोच विकसित करना भी जरूरी है.
इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका ‘क्रॉनिकल-3’ का विमोचन भी किया गया. पत्रिका में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों के विचारों को शामिल किया गया है. विमोचन के बाद पत्रिका का वितरण विद्यार्थियों के बीच किया गया.
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार जताया. समारोह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह के साथ संपन्न हुआ.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है