मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, हर्रैया में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में पौराणिक बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रानीगांव में कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन एवं भण्डारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देश की उन्नति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया. कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की.
उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और विकास के लिए मंगलकामना की. उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है,
जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है. कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ सरकार ने जनहित की अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है. पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान की है. हम सभी प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है