5 रूपया प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों के साथ धोखा- दिवान चन्द पटेल

Diwan Chand Patel

बस्ती . भारतीय किसान यूनियन के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष एवं सहकारी गन्ना समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान अध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने केन्द्र सरकार द्वारा अगले पेराई सत्र के लिये 5 रूपया प्रति क्विंटल एफ.आर.पी. घोषित किये जाने पर चिन्ता व्यक्त किया है.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल ने कहा कि एक ओर तो केन्द्र सरकार किसानों की आय दो गुना कर देने की बात करती है दूसरी ओर गन्ना मूल्य केवल 5 क्विंटल प्रति क्विंटल बढाये जाने की घोषणा गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक है. कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं, डीजल के साथ ही मजदूरी आदि में तेजी से वृद्धि हुई है ऐसे में गन्ना मूल्य की कीमत कम से कम 450 रूपया प्रति क्विंटल बढाया जाना चाहिये.

भाकियू नेता ने कहा कि चीनी मिलें अब गन्ने से चीनी के साथ ही अनेक उत्पाद बना रही है और ऐथनाल का उत्पादन बढाया गया है, इसका लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने तो अपने पूरे कार्यकाल में गन्ने की कीमत में कोई बढोत्तरी नहीं किया. चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का अरबो रूपया बकाया है. ऐसे में किसान हित की बात किया जाना बेमानी है.

बस्ती का 161 वां स्थापना दिवस 6 को, तैयारियां शुरू, होंगे विविध आयोजन  यह भी पढ़ें: बस्ती का 161 वां स्थापना दिवस 6 को, तैयारियां शुरू, होंगे विविध आयोजन

उन्होने चेतावनी दिया कि यदि गन्ने का मूल्य 450 रूपया प्रति क्विंटल  न किया गया तो भाकियू आन्दोलन करने को बाध्य होगी.

Basti News: सफाई कर्मियों ने किया शहरी मकान किराया भत्ता दिलाये जाने की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: सफाई कर्मियों ने किया शहरी मकान किराया भत्ता दिलाये जाने की मांग

बस्ती में जमीन विवाद में मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में जमीन विवाद में मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 Aug 2021 By Bhartiya Basti

5 रूपया प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों के साथ धोखा- दिवान चन्द पटेल

बस्ती . भारतीय किसान यूनियन के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष एवं सहकारी गन्ना समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान अध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने केन्द्र सरकार द्वारा अगले पेराई सत्र के लिये 5 रूपया प्रति क्विंटल एफ.आर.पी. घोषित किये जाने पर चिन्ता व्यक्त किया है.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल ने कहा कि एक ओर तो केन्द्र सरकार किसानों की आय दो गुना कर देने की बात करती है दूसरी ओर गन्ना मूल्य केवल 5 क्विंटल प्रति क्विंटल बढाये जाने की घोषणा गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक है. कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं, डीजल के साथ ही मजदूरी आदि में तेजी से वृद्धि हुई है ऐसे में गन्ना मूल्य की कीमत कम से कम 450 रूपया प्रति क्विंटल बढाया जाना चाहिये.

भाकियू नेता ने कहा कि चीनी मिलें अब गन्ने से चीनी के साथ ही अनेक उत्पाद बना रही है और ऐथनाल का उत्पादन बढाया गया है, इसका लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने तो अपने पूरे कार्यकाल में गन्ने की कीमत में कोई बढोत्तरी नहीं किया. चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का अरबो रूपया बकाया है. ऐसे में किसान हित की बात किया जाना बेमानी है.

उन्होने चेतावनी दिया कि यदि गन्ने का मूल्य 450 रूपया प्रति क्विंटल  न किया गया तो भाकियू आन्दोलन करने को बाध्य होगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/sugarcane-price-hike-by-rs-5-per-quintal-farmers-cheated-says--diwan-chand-patel/article-7791
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है