यूपी के इन सड़कों का होगा निर्माण, इन गाँवों को मिलेगा लाभ

यूपी के इन सड़कों का होगा निर्माण, इन गाँवों को मिलेगा लाभ
यूपी के इन सड़कों का होगा निर्माण, इन गाँवों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश: होली से पहले उत्तर प्रदेश में स्थित गोंडा जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. लोक निर्माण विभाग ने जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है. यह ध्यान देने योग्य है कि इन सड़कों के बनने से गांवों में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

तीनों निर्माण खंडों की सड़कों को मिली स्वीकृति

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार निर्माण खंड-2 और प्रांतीय खंड की छह-छह तथा निर्माण खंड-1 की 4 सड़कों को मिलाकर कुल 16 सड़कों के निर्माण की अनुमति दी गई है. इन परियोजनाओं के लिए सरकार ने करीब 34.99 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी है. साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 3.34 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी घोषित कर दी गई है.

53 किलोमीटर से ज्यादा सड़क का होगा निर्माण

इन योजनाओं के तहत लगभग 53.45 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही सड़क बनने के बाद अगले 5 वर्षों तक उनके रखरखाव और मरम्मत का प्रावधान भी शामिल किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इससे सड़कों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी और लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा.

गोरखपुर से कोलकाता जाना होगा अब और आसान, इन ट्रेनों को मिले नए कोच यह भी पढ़ें: गोरखपुर से कोलकाता जाना होगा अब और आसान, इन ट्रेनों को मिले नए कोच

कई ग्रामीण मार्गों को किया गया शामिल

इस परियोजना में रामनगर बनकट के मजरा शुकुल पुरवा, पसका से हरदिहाडीह होते हुए रघुपुरवा और छपिया मंदिर मार्ग से नेवादा जैसे कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग शामिल किए गए हैं. इन रास्तों के खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. लंबे समय से लोग इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे.

गोरखपुर में बनी तीन नई पार्किंग, इन वाहनों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: गोरखपुर में बनी तीन नई पार्किंग, इन वाहनों पर होगी कार्रवाई

मंडल में सैकड़ों सड़कों पर चल रहा काम

अधिकारियों के मुताबिक देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में इस समय कुल 231 सड़कों के निर्माण कार्य जारी हैं. इन परियोजनाओं को गति देने के लिए करीब 41.54 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जारी की गई है. मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके.

यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट यह भी पढ़ें: यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट

स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी

सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. रामनगर बनकट के शुकुल पुरवा के निवासी मोहन वर्मा का कहना है कि सड़क बनने से गांव से मुख्य मार्ग तक पहुंचना आसान हो जाएगा. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विभांशु शुक्ल समेत कई ग्रामीणों ने इस फैसले का स्वागत किया है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।